धर्म-संस्कृति

Sawan 2026: ये है भगवान शिव का एक ऐसा अनोखा मंदिर जो साल में सिर्फ एक दिन खुलता है

सावन का महीना चल रहा है। यह महीना भगवान शिव की उपासन के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। सावन के महीने में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा करते हैं।

Published by
Panchjanya

Sawan 2026: सावन का महीना चल रहा है। यह महीना भगवान शिव की उपासन के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। सावन के महीने में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा करते हैं। देश में भगवान शिव का एक ऐसा भी मंदिर है जो सिर्फ साल में एक दिन खुलता है। आइए इस मंदिर के बारे में जानते हैं।

तक्षक नाग को समर्पित है यह मंदिर

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर परिसर में नागचंद्रेश्वर मंदिर है। इस शिव मंदिर के कपाट साल में सिर्फ एक दिन खुलते हैं। नाग पंचमी के अवसर पर यह मंदिर चौबीस घंटे के लिए खुलता है। इस एक दिन भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। यह मंदिर नागों के अधिपति तक्षक नाग को समर्पित है। तक्षक नाग ने भगवान शिव की कठोर तपस्या की थी।

सिर्फ नाग पंचमी के दिन खुलता है यह मंदिर
उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर शिव ने उन्हें अपने समीप स्थान दिया था। इसके साथ ही नाग पंचमी के दिन तक्षक नाग की विशेष पूजा का वरदान भी दिया था। इसी कारण यह मंदिर सिर्फ नाग पंचमी पर खुलता है। मंदिर की सबसे बड़ी खासियत इसकी दुर्लभ प्रतिमा है। यहां भगवान शिव, माता पार्वती और गणेशजी दस फनों वाले नाग पर विराजमान हैं। यह मंदिर उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित है। धार्मिक मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजा करने से कालसर्प दोष, नाग दोष तथा सर्प भय से मुक्ति मिलती है।

Share

Recent News