बिजनेस

Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव

अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले इनके ताजा भाव जरूर जान लें। 30 जुलाई को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Published by
Mahak Singh

अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले इनके ताजा भाव जरूर जान लें। 30 जुलाई को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों की कीमतों में आई मजबूती का असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। ऐसे में निवेश करने वालों के साथ-साथ शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने वाले लोगों को अब पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। तरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी कमोडिटी एक्सचेंज (COMEX) पर सोना 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,063 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं, घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 525 रुपये बढ़कर 1,42,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। पिछले कारोबारी दिन इसकी कीमत 1,42,005 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

सोना-चांदी के ताजा भाव

22 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़ी है। आज इसका भाव 1,33,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो कल के मुकाबले 495 रुपये अधिक है। वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 405 रुपये बढ़कर 1,09,630 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। लगातार बढ़ते दाम यह संकेत दे रहे हैं कि बाजार में सोने की मांग बनी हुई है। देश के प्रमुख शहरों में भी सोने के भाव अलग-अलग हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,42,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि मुंबई में इसका भाव 1,42,530 रुपये है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,42,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ सबसे महंगे स्तरों में शामिल है। वहीं, कोलकाता और बेंगलुरु में भी सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। चांदी की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 58.11 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। वहीं, घरेलू हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.77 प्रतिशत बढ़कर 2.17 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। यानी प्रति 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,170 रुपये हो गई है।

Share