पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POJK) में शहबाज सरकार लगातार लोगों पर अत्याचार कर रही है। वहां के लोग दैनिक इस्तेमाल की वस्तुओं तक के लिए परेशान हो रहे हैं। इसी क्रम में एक बार फिर से वहां पर पाकिस्तान में हिंसा हुई हैं, जहां प्रदर्शन कर रहे 12 लोगों की मौत की खबरें प्रकाश में आई है।
वहां रावलकोट सुलग रहा है। हालांकि, फिर भी प्रदर्शनकारी शांति पूर्ण प्रदर्शनों कर रहे हैं। लेकिन, पाकिस्तानी सेना की बर्बरता की इंतहा करते हुए शांतिपूर्ण मार्च में लोगों पर गोलियां बरसाई। पता चला है कि इलाके में पिछले कई महीनों से इंटरनेट पूरी तरह से बंद है। इससे लोग सोशल मीडिया के जरिए अपनी आवाज भी नहीं उठा पा रहे हैं।
तीन जिलों को पाकिस्तानी रेंजरों में घेरा
लोगों के विरोध प्रदर्शनों को कुचलने के लिए POJK के तीन जिलों को छावनी में तब्दील कर दिया है।
गौरतलब है कि पीओजेके में सोमवार को पहले चरण के चुनाव हुए। इस दौरान भी एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। अलग-अलग पार्टियों ने एक-दूसरे पर धांधली और हिंसा का आरोप लगाया। वहां की स्थिति काफी तनावपूर्ण रही।

















