उत्तराखंड

देहरादून: नैनीताल-बागेश्वर में भारी बारिश, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड मौसम खबर: नैनीताल, बागेश्वर और कई पहाड़ी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट। मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। भूस्खलन, नदी-नालों में उफान और आकाशीय बिजली का खतरा, अनावश्यक यात्रा न करें।

Published by
कुलदीप सिंह

देहरादून: नैनीताल और बागेश्वर में मौसम तेजी से बदल रहा है। वहां पर बारिश के हालात बने हुए हैं। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का बढ़ा खतरा

नदी-नालों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की आशंका है। मौसम विभाग ने गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर सतर्क रहने की सलाह है। टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने अनावश्यक यात्रा से बचने की मौसम विभाग की अपील की। प्रशासन ने लोगों से एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है। इसके साथ ही कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी हो गई है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Share