नई दिल्ली: मौसम विभाग ने 19 सितंबर के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 19 सितंबर को यूपी, बिहार समेत 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से तूफानी हवा चल सकती है। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 3 से अधिक राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल हो रही हैं। उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
देश के 14 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक,19 सितंबर को देश के 14 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में बारिश के कारण भूस्खलन हो सकता है।
दिल्ली में 19 सितंबर को हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। यूपी के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मोरादाबाद, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, रायबरेली, सोनभद्र, मिर्जापुर, बांदा, प्रतापगढ़, कानपुर, फतेहपुर, बदायूं, इटावा, गाजीपुर, देवरिया, प्रयागराज, चंदौली, वाराणसी, आजमगढ़, बस्ती और गोरखपुर में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। बिहार में भी 19 सितंबर को बारिश का अलर्ट है। यहां के गया, जहानाबाद, पटना, भोजपुर, सिवान, बक्सर, गोपालगंज, सारण, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर लखीसराय और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
















