दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों के बीच सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से फैल रही थी। लोगों में दावा किया जा रहा था कि प्रदर्शन के दौरान एक लड़की की मौके पर मौत हो गई। सरकार की फैक्ट चेक यूनिट PIB ने इस खबर को पूरी तरह गलत बताया है।
क्या था वायरल दावा?
कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट और वीडियो शेयर किए जा रहे थे, जिनमें कहा जा रहा था कि दिल्ली के प्रदर्शन स्थल पर एक लड़की की मौत हो गई। ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे थे और लोग उन्हें आगे शेयर कर रहे थे।
PIB ने क्या कहा?
इसके बाद PIB फैक्ट चेक ने X (पूर्व में ट्विटर) पर स्पष्ट पोस्ट किया कि “दिल्ली में प्रदर्शन से जुड़ी कोई मौत नहीं हुई है।” उन्होंने लिखा कि यह दावा पूरी तरह फेक है। PIB ने लोगों से अपील की है कि बिना जांचे किसी भी खबर को आगे न फैलाएं।
Several social media posts have claimed that a girl died on spot during the protests in Delhi#PIBFactCheck
❌ This claim is #FAKE
✅ No protest related death has occurred in Delhi
📢 Stay alert, and report suspicious content to @PIBFactCheck
📲 WhatsApp: +91 8799711259… pic.twitter.com/BwiWu0EFgW
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 21, 2026
क्या है मामला
मामला कुछ यूं है कि 20 जुलाई को कथित तौर पर NEET पेपर लीक का विरोध करते हुए कई दिनों से जंतर-मतर पर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने चलो संसद मार्च निकाला। इस प्रदर्शन में सीजेपी के अलावा वामपंथी, कांग्रेसी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। ये मार्च दिल्ली पुलिस से इजाजत लिए बिना ही निकाला गया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। उन पर हमले किए। जबाव में पुलिस ने भी बल प्रयोग किया। इसमें 6 आईपीएस अधिकारियों समेत 118 पुलिसकर्मी और 70 के करीब प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे।
लोगों की प्रतिक्रिया
PIB के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किया। कुछ ने कहा कि फेक खबर फैलाने वाले अकाउंट्स पर कार्रवाई होनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा, “इंस्टाग्राम वाले कंटेंट क्रिएटर्स पर भी नजर रखनी चाहिए जो ये मैसेज तेजी से फैला रहे हैं।”

















