
पौधारोपण करते कार्यकर्ता
गत 5 जुूलाई को नेशनल मेडिकोज आर्गनाइजेशन (एनएमओ) दिल्ली प्रांत द्वारा रोहिणी, सेक्टर-23 के पार्क में 110 से अधिक पौधों का रोपण किया गया।
इन पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए पार्क में लगने वाली शाखा से संपर्क किया गया तथा नगर निगम के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई।
शाखा के स्वयंसेवकों और नगर निगम के अधिकारियों ने इन पौधों की देखरेख करने का पूरा आश्वासन दिया। इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने रोहिणी स्थित इस्कॉन मंदिर में दर्शन किए, सामूहिक रूप से आरती में सहभागिता की तथा प्रसाद ग्रहण किया।