बिजनेस

Gold Silver Rate Today: आज फिर महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए आज का दिन काफी अहम रहा। सप्ताह की शुरुआत से पहले ही सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

Published by
Mahak Singh

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए आज का दिन काफी अहम रहा। सप्ताह की शुरुआत से पहले ही सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। खासकर सोने की कीमत में एक ही दिन में करीब 2,700 से 2,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी ने ग्राहकों के साथ-साथ निवेशकों का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वहीं चांदी के भाव भी मजबूत बने हुए हैं। ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं या निवेश करने का सोच रहे हैं, तो ताजा भाव जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

सोना-चांदी का ताजा भाव

आज 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करती दिखाई दी। पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में इसमें करीब 1.88 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। यानी एक ही दिन में सोना लगभग 2,700 से 2,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। 22 कैरेट सोने का भाव बढ़कर करीब 1.37 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत भी बढ़ी और यह करीब 2.26 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई।  देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि एक किलो चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये रही। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,49,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,50,000 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

चेन्नई में सोने का भाव सबसे अधिक 1,49,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि वहां चांदी की कीमत 2,60,000 रुपये प्रति किलो रही। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,49,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,50,000 रुपये प्रति किलो रही। बेंगलुरु में सोने का भाव 1,49,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,50,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जबकि चांदी 2,50,000 रुपये प्रति किलो बिक रही है। अहमदाबाद में सोना 1,49,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,50,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। जयपुर में भी सोने का भाव 1,49,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,50,000 रुपये प्रति किलो रही। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,49,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर उपलब्ध है, जबकि चांदी 2,50,000 रुपये प्रति किलो बिक रही है। वहीं पटना में सोने की कीमत 1,49,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,50,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई।

Share