रावलाकोट में हजारों लोग पिछले तीन हफ्तों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे खुद को पाकिस्तान का हिस्सा नहीं मानते और पाकिस्तान के अवैध कब्जे से आजादी चाहते हैं। राशन और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी लोगों में भारी नाराज़गी है। ईदगाह मैदान में 38 मांगों को लेकर चल रहे इस आंदोलन ने क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलचल बढ़ा दी है

















