नवरात्र के मौके पर दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में गरबा कार्यक्रम आय़ोजित हुआ। शाम के समय स्टेडियम में हजारों की भीड़ थी। ज्यादातर लोग युवा दिख रहे थे। इस दौरान ‘जय श्री राम’, ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। इस दौरान दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि इस देश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है।
उन्होंने अपने संबोधन के दौरान इशारों में ही कॉकरोचों के उत्पात को लेकर भी निशाना साधा और मजाक में लोगों से कहा कि कहीं भी खड़े होने से पहले अपने पैरों के नीचे अवश्य देख लें कि कहीं कोई कॉकरोच दब तो नहीं गया।
दिल्ली के नेहरू स्टेडियम से live
आँखे फाड़ कर देख लो
ये है देश का युवाध्यान से सुनो असली युवा की हुंकार
PM @narendramodi जी के साथ pic.twitter.com/axuejSum3l
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) October 11, 2026
यही हैं देश का असली युवा
इस कार्यक्रम की 1:18 मिनट की वीडियो क्लिप उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की। इसमें देखा जा सकता है कि स्टेडियम लोगों से खचाखच भरा है। लोगों के पैर रखने तक की जगह नहीं दिख रही थी। वीडियो में स्पष्ट सुना जा सकता है कि जैसे ही कपिल मिश्रा स्टेज पर आए तो वहां उपस्थित युवाओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिया। मिश्रा ने अपने पोस्ट के साथ लिखा, ‘यह देश का युवा है और असली युवा की हुंकार को ध्यान से सुनो। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ युवाओं का जुड़ाव बताया।’
गौरतलब है कि दो दिन पहले 10-11 अक्तूबर को कॉकरोचों और विपक्षी कांग्रेस, टीएमसी और वामपंथियों की अगुवाई में दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। उस दौरान इन असामाजिक तत्वों ने न केवल तोड़फोड़ की थी, बल्कि पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की थी। हालांकि, 11 तारीख को भी इन्होंने ऐसा ही करने की कोशिशें की थी, लेकिन उनका इरादा सफल नहीं हो सका।

















