उत्तराखंड

हरिद्वार में कॉस्मेटिक शोरूम की आड़ में चल रहा था नारकोटिक ड्रग की सप्लाई, STF की छापेमारी में आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी के मुताबिक ये अभियुक्त कलियर क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री अपनी कॉस्मेटिक्स शो रूम की आड़ में करता था ताकि किसी को शक न पड़े।

Published by
उत्तराखंड ब्यूरो

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजेय सिंह ने बताया कि  उत्तराखण्ड  राज्य में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के अभियान में थाना कलियर, जनपद हरिद्वार में एसटीएफ/एएनटीएफ टीम द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर को साथ में लेकर कई संदिग्ध स्थानो आदि पर दबिश देकर छापेमारी की कार्यवाही की गयी।

कॉस्मेटिक शोरूम की आड़ में बिक रही थीं प्रतिबंधित दवाएं

इसी दौरान एहतिशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर पर छापा मारा गया जहां अहतशाम उल हक पुत्र शहीद निवासी बुड्ढा हैदी थाना पथरी हरिद्वार से वाणिज्य मात्रा कोडीन व ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदए किये। एसएसपी के मुताबिक ये अभियुक्त कलियर क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री अपनी कॉस्मेटिक्स शो रूम की आड़ में करता था ताकि किसी को शक न पड़े। एसटीएफ टीम द्वारा अभियुक्त के साथ पूछताछ कर रही है और इसके बैंक खातों की भी जांच पड़ताल कर रही है। उन्होंने बताया कि इस शो रूम की जानकारी सप्ताह भर पहले पकड़े गए एक अन्य अभियुक्त से मिली थी जिसके पास से 13 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए थे।

Share