कुमाऊं पुलिस द्वारा “ड्रग फ्री उत्तराखंड” के लक्ष्य की ओर लगातार चलाए जा रहे ड्रग्स के खिलाफ अभियान के तहत क्षेत्रीय SOTF और थाना किच्छा, जिला उधम सिंह नगर द्वारा मिलकर प्रभावी कार्रवाई की गई। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए अकबर पुत्र बन्ने अली, निवासी रहमानपुर, थाना बिसारगंज, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश, उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 283 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
नशा तस्करी पर कुमाऊं पुलिस की सख्त कार्रवाई
अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। आई जी कुमाऊँ निवेदिता कुकरेती ने बाताया “लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड” के तहत कुमाऊँ पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। कुमाऊँ पुलिस का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से बचाते हुए नशामुक्त एवं सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में प्रभावी योगदान देना है।

















