July Ekadashi Vrat: हिंदू धर्म में एकादशी व्रता का विशेष महत्व है। हर महीने दो एकादशी व्रत आते हैं और इन्हें रखने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। एकादशी का व्रत भगवान भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इस दिन उनकी और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता है कि एकादशी के दिन श्री हरि और मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने और व्रत करने से मनवांछित फल मिलता है।
11 जुलाई को रखा जाएगा योगिनी एकादशी व्रत
हर महीने की तरह ही जुलाई में भी कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी व्रत रखा जाएगा। इस महीने योगिनी एकादशी और देवशयनी एकादशी पड़ेंगे। योगिनी एकादशी व्रत हर साल आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस साल योगिनी एकादशी तिथि 10 जुलाई को सुबह 4 बजकर 46 मिनट पर प्रारंभ होगी और 11 जुलाई 2026 को देर रात 1 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि में योगिनी एकादशी व्रत 11 जुलाई शुक्रवार को रखा जाएगा। व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 02 मिनट से सुबह 09 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। पारण के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय सुबह 07 बजकर 02 मिनट है।
कब है देवशयनी एकादशी? तिथि और मुहूर्त जानिये
देवशयनी एकादशी व्रत हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस बार आषाढ़ शुक्ल एकादशी तिथि 24 जुलाई 2026 को सुबह 05 बजकर 42 मिनट पर प्रारंभ होगी और 25 जुलाई 2026 को सुबह 08 बजकर 04 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि में देवशयनी एकादशी व्रत 25 जुलाई 2026, शनिवार को रखा जाएगा। देवशयनी एकादशी व्रत का पारण 26 जुलाई 2026, शनिवार को किया जाएगा। व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 16 मिनट से सुबह 09 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।












