कर्णावती/अहमदाबाद । भावनगर शहर में अशांत धारा का उल्लंघन हो रहा है तथा कुछ खास इलाकों में स्थानीय लोगों को विधर्मियों द्वारा परेशान किया जा रहा है, ऐसी शिकायतों के साथ भावनगर के हिंदू संगठन और स्थानीय निवासी सड़क पर उतर आए। टाउनहॉल से कलेक्टर कार्यालय तक एक विशाल रैली निकालकर कलेक्टर को आवेदन पत्र सौंपा गया।
भावनगर में हिंदू इलाकों में अशांत धारा लागू होने के बावजूद विधर्मी हिंदू इलाकों में घर खरीदकर या घर किराए पर लेकर हिंदुओं को लगातार परेशान कर रहे हैं। इस समस्या को लेकर हिंदू हित रक्षा मंच के नेतृत्व में भाजपा के अग्रणियों और स्थानीय लोगों ने रैली के रूप में कलेक्टर को आवेदन पत्र देकर उचित कदम उठाने की मांग की।
क्या है पूरा मामला
भावनगर के जूनी माणेकवाड़ी, गीता चौक, बोरडीगेट, देवबाग समेत हिंदू आबादी वाले इलाकों में अशांत धारा लागू होने के बावजूद विधर्मी कानून की आंखों में धूल झोंककर भावनगर की डेमोग्राफी बदल रहे हैं। इसके लिए विधर्मी अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं।
विधर्मी हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं
भावनगर में जहां अशांत धारा लागू है, ऐसे हिंदू इलाकों में मुस्लिम कानून की आंखों में धूल झोंककर पैर पसार रहे हैं। इन इलाकों में हिंदुओं के मंदिर समेत पवित्र स्थान हैं, जिनके आसपास योजनाबद्ध तरीके से मुस्लिमों की आबादी बढ़ाई जा रही है। इस तरह हिंदुओं की आस्था के प्रतीक मंदिरों को अपवित्र करने के लिए मंदिर के आसपास के इलाके में मांस के टुकड़े या हड्डियां फेंकी जाती हैं। मंदिरों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
हिंदू को साथ रखकर ऊंची कीमत पर मकान का सौदा करते हैं
हिंदू इलाके में घर खरीदने या किराए पर लेने के लिए मुस्लिम एक हिंदू को साथ रखकर मकान की दो से चार गुना ऊंची कीमत देने का लालच देकर मकान का सौदा हिंदू व्यक्ति के नाम पर करवाते हैं और बाद में विधर्मी उस मकान में रहने आ जाते हैं। इसके बाद आसपास रहने वाले हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले काम लगातार किए जाते हैं। कानूनी छटकारा ढूंढकर हिंदू के नाम पर से संपत्ति विधर्मी के नाम पर ट्रांसफर करवा ली जाती है। इस तरह विधर्मी हिंदुओं का ही मोहरा के रूप में उपयोग करते हैं।
किराया करार के बिना ही संपत्ति किराए पर लेते हैं
भावनगर में विधर्मी कोई संपत्ति किराए पर लेने के लिए किसी तरह का किराया करार ही नहीं करते। जिससे पुलिस रिकॉर्ड में भी उनके किराए पर रहने की जानकारी नहीं पहुंचती और इस तरह विधर्मी हिंदू इलाकों में पुलिस की जानकारी के बिना लंबे समय तक रहकर गैरकानूनी गतिविधियां भी करते हैं। आसपास रहने वाले हिंदुओं को धमकी देकर, दबाव बनाकर मकान बेचने को मजबूर करते हैं। इस तरह हिंदू, हिंदू इलाकों से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।
भावनगर डिप्टी कलेक्टर की विधर्मियों से मिलीभगत
भावनगर में उस समय डिप्टी कलेक्टर के रूप में कार्यरत और अब ट्रांसफर हो चुकी महिला डिप्टी कलेक्टर की मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया है। हिंदू हित रक्षा मंच के केतन वोरा ने पांचजन्य से बातचीत में बताया कि हिंदू तो अशांत धारा का सख्ती से पालन चाहते हैं, लेकिन विधर्मी मकान के झूठे दस्तावेज बनाकर कलेक्टर कार्यालय में पेश करते हैं और अशांत धारा होने के बावजूद पूर्व महिला डिप्टी कलेक्टर की मिलीभगत से मकान बेचने की अनुमति दे दी जाती है। इस मामले में पहले महिला डिप्टी कलेक्टर के ड्राइवर की संलिप्तता सामने आने पर उसकी गिरफ्तारी भी की गई थी।
हिंदू महिलाओं के साथ विधर्मी करते हैं छेड़छाड़
भावनगर भाजपा के अग्रणी किशोर भट्ट ने पांचजन्य से बातचीत में बताया कि गलत तरीके से हिंदू इलाके में अशांत धारा का उल्लंघन कर विधर्मी मकान हासिल करने के बाद हिंदुओं को परेशान करते हैं। ब्राह्मण और जैनों की आबादी वाले इलाकों में मांस के टुकड़े और जानवरों की हड्डियां फेंक देते हैं। हिंदू महिलाएं घर से बाहर निकलती हैं तो विधर्मी तेज रफ्तार से वाहन चलाकर उनकी छेड़छाड़ करते हैं, जिससे महिलाएं घर से बाहर भी नहीं निकल पातीं।
महिलाएं घर पर अकेली हों तो मकान बेचने का दबाव बनाते हैं
हिंदू महिलाएं घर पर अकेली हों तो विधर्मी घर पहुंच जाते हैं और महिलाओं पर मकान की ऊंची कीमत लेकर मकान बेच देने का दबाव बनाते हैं। हिंदुओं के घरों के आसपास अंडे के छिलके भी फेंक जाते हैं। इन सभी मुद्दों पर कलेक्टर को हिंदुओं ने ज्ञापन देकर अशांत धारा का सख्ती से पालन कराने की मांग की थी।

















