समग्र स्वास्थ्य की संजीवनी है ‘योग’
August 2, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

समग्र स्वास्थ्य की संजीवनी है ‘योग’

योग केवल प्राणायाम और शरीर को लचीला बनाने वाले आसनों तक सीमित नहीं है बल्कि यह व्यक्ति को चिंता से मुक्त कर आत्मचिंतन की राह सुझाता है। योग आपको वहां पहुंचा सकता है जहां केवल ताकत नहीं पहुंचा सकती है।

Written byपूनम नेगीपूनम नेगी — edited by Mahak Singh
Jun 21, 2026, 10:00 am IST
in भारत
International Yoga Day 2026

International Yoga Day 2026

समाज का हर व्यक्ति स्वस्थ और फिट रहना चाहता है। निःसंदेह फिटनेस बहुत अच्छी बात है; लेकिन सवाल यह है कि क्या फिट और मजबूत दिखने वाला शरीर स्वस्थ और सफल-सार्थक जीवन की गारंटी है! क्या अच्छी फिजिक से तनाव, चिंता और अवसाद खत्म हो जाता है! वर्तमान की कड़वी सच्चाई यह है कि आज समाज का हर व्यक्ति किसी न किसी दबाव में है। कॅरियर का तनाव, रिलेशनशिप की उलझनें और उदासी, सोशल मीडिया पर तुलना, नौकरी की चिंता और भविष्य का डर। बाहर से मुस्कुराते दिखने वाले चेहरे भीतर से टूटे हुए हैं। इस समस्या का सर्वाधिक कारगर समाधान है ‘योग’। ‘योग’ अर्थात वैदिक भारत की ऋषि मनीषा द्वारा विकसित एक समग्र जीवन पद्धति।

जीवन को सर्वश्रेष्ठ ढंग से जीने की कला है योग

श्रीमद्भगवद्गीता में योगेश्वर (योग के ईश्वर) श्रीकृष्ण कहते हैं – ‘योग: कर्मसु कौशलम्।’ अर्थात जीवन को सर्वश्रेष्ठ ढंग से जीने की कला है। योग केवल प्राणायाम और शरीर को लचीला बनाने वाले आसनों तक सीमित नहीं है बल्कि यह व्यक्ति को चिंता से मुक्त कर आत्मचिंतन की राह सुझाता है। योग आपको वहां पहुंचा सकता है जहां केवल ताकत नहीं पहुंचा सकती है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि ‘एकाग्रता ही ज्ञान का रहस्य है।’ योग व्यक्ति की एकाग्रता बढ़ाता है। जब मन शांत होता है तो निर्णय बेहतर होते हैं, लक्ष्य स्पष्ट दिखते हैं और सफलता की संभावना बढ़ जाती है। संस्कृत शब्द ‘योग’ का मूल अर्थ है जोड़’- आत्मा का परमात्मा से। भगवदगीता में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जिस दिव्य यौगिक ज्ञान का उपदेश दिया था, इस वैश्विक ग्रन्थ में उसकी अनुपम व्याख्या कर्मयोग, भक्तियोग और ज्ञानयोग के रूप में मिलती है। यह भारत की वह देन है जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने का मार्ग दिखाया। गीता का एक और महत्वपूर्ण श्लोक है-‘समत्वं योग उच्यते।’ अर्थात सुख-दु:ख, लाभ-हानि और सफलता-विफलता में संतुलित बने रहना ही योग है। आज की युवा पीढ़ी के लिए इससे बड़ा जीवन मंत्र शायद कोई नहीं हो सकता।

योग में निहित है ‘सर्वे भवन्तु सुखिन:’ का दिव्य भाव

भारत हमेशा से ‘सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया’ की जीवनदृष्टि का पोषक रहा है और योग इस जीवनदृष्टि को पुष्ट करता है। वैदिक मनीषियों के अनुसार शरीर, मन और आत्मा को संतुलन में लाने की एक वैज्ञानिक पद्धति है योग। यह मानसिक तनाव को कम करता है, शरीर को स्वस्थ रखता है और आत्मा को शांति प्रदान करता है। नियमित योग अभ्यास से व्यक्ति ज्यादा अनुशासित, केंद्रित और सकारात्मक बनता जाता है। भारत में योग की परंपरा हजारों वर्षों पुरानी है। प्राचीन ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से ध्यान, समाधि और आत्मज्ञान प्राप्त किया था। महर्षि पतंजलि ने ‘योगसूत्र’ लिखकर योग विज्ञान को एक व्यवस्थित रूप दिया। महर्षि पतंजलि योग को परिभाषित करते हुए कहते हैं- ‘योगश्चित्तवृत्ति निरोध:’ अर्थात मन की चंचल वृत्तियों को नियंत्रित करना ही योग है।

शरीर के साथ मन और आत्मा को सशक्त बनाता है योग

समझना होगा कि जिम की कसरतों से केवल शरीर मजबूत होता है, लेकिन भारत की पुरातन योग परंपरा शरीर के साथ मन और आत्मा को भी सशक्त बनाती है। जिम में आप केवल कैलोरी बर्न करते हैं, जबकि योग शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूती देने के साथ तनाव और नकारात्मकता को बर्न करता है। वर्तमान समय में लोग जिम में तो घंटों बिता लेते हैं लेकिन पांच मिनट भी शांत व स्थिर मन से ध्यान व प्राणायाम नहीं कर पाते। परिणाम सामने है- शरीर तो फिट दिखते हैं लेकिन मन बेचैन ही रहता है। आज जब मोबाइल स्क्रीन हमारे मन को हर सेकंड विचलित कर रही है, तब महर्षि पतंजलि का यह सूत्र तदयुग से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गया है। गौरतलब हो कि मानसिक स्वास्थ्य आज दुनिया की सबसे बड़ी चुनौतियों में शामिल हो चुका है। आज लोग सिर्फ शरीर को तराशने में जुटे हैं, मन को मजबूत बनाने की कला से वे दूर होते जा रहे हैं। आज लोग भूलते जा रहे हैं कि जीवन की सबसे बड़ी लड़ाइयां मांसपेशियों की मजबूती से नहीं, बल्कि सुदृढ़ मनोबल से ही जीती जा सकती हैं।

भारत के योग विज्ञान की अभूतपूर्व वैश्विक लोकप्रियता

हर्ष का विषय है कि विगत एक दशक से अधिक समय में भारत की यह पुरातन योग पद्धति केवल व्यायाम ही नहीं अपितु जीवन को संतुलित करने के अनूठे ज्ञान विज्ञान के रूप में पूरी दुनिया में बहुत तेजी से लोकप्रिय हुई है। मनुष्य के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को उत्तम बनाने वाले सर्वाधिक कारगर अस्त्र के रूप में भारत के योग विज्ञान ने आज अभूतपूर्व रूप में वैश्विक लोकप्रियता हासिल की है। देश-दुनिया के अनेक अभिनेता, राजनेता और कॉर्पोरेट लीडर्स ध्यान और योग को अपनी सफलता का आधार मानते हैं। क्योंकि नेतृत्व केवल शारीरिक ऊर्जा से नहीं, बल्कि मानसिक स्पष्टता और संतुलन से विकसित होता है। आज के युवाओं के पसंदीदा कई सितारे योग को अपनी सफलता का रहस्य मानते हैं। बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी वर्षों से योग का प्रचार कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन और कई हॉलीवुड सितारे भी योग को तनावमुक्त जीवन का आधार मानते हैं।

भारत की सबसे बड़ी सॉफ्ट पावर है योग

आज पूरी दुनिया माइंडफुलनेस, मेडिटेशन और वेलनेस इंडस्ट्री पर अरबों डॉलर खर्च कर रही है। ज्ञात हो कि जिस यौगिक ज्ञान को आज की दुनिया नई खोज समझ रही है, वह भारत हजारों वर्षों से जानता है। योग केवल स्वास्थ्य नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व, अनुशासन और सकारात्मक सोच का भी आधार है। यह भारत की सबसे बड़ी सॉफ्ट पावर बन चुका है। याद रखिए, दुनिया आपको आपके शरीर से पहले आपकी सोच और व्यक्तित्व से पहचानती है। भारत की यह प्राचीन धरोहर आज भी युवाओं के लिए उतनी ही प्रासंगिक है जितनी हजारों वर्ष पहले थी। जरूरत केवल इसे समझने और अपनाने की है।

यही योग का संदेश है और यही स्वस्थ और सफल भारत का सुपथ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व में योग का जो स्वरूप दिखाई देता है, वह अपने आप में एक करिश्मा है।

21 जून और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

21 जून को जब सूरज आसमान में सबसे ऊंचा होता है, तब पूरी दुनिया योग की ऊर्जा से भर जाती है। यह दिन है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस। एक ऐसा दिन जो न सिर्फ तन को मजबूत करता है, बल्कि मन को भी शांत करता है। भारतभूमि की इस हजारों साल पुरानी देन को आज दुनिया सिर झुकाकर स्वीकार कर रही है। बताते चलें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में यह प्रस्ताव रखा था कि योग को एक अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मान्यता दी जाए और 177 देशों के समर्थन से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर दिया था। भारत की योग विद्या को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की इस पहल के सार्थक सुपरिणाम आज सबके सामने हैं। वर्तमान में विश्व के अनेक देश इस सत्य से भली भांति परिचित हो चुके हैं कि योग जीवन संचालन की एक ऐसी शक्ति है, जिसके सहारे तनाव मुक्त जीवन की कल्पना की जा सकती है। अब विश्व एक ऐसे मार्ग पर कदम बढ़ा चुका है, जिसका संबंध सीधे तौर पर व्यक्तिगत तथा सामूहिक उत्थान से है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की आधिकारिक थीम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की आधिकारिक थीम है- ‘स्वस्थ उम्र बढ़ाने के लिए योग’ । यह थीम इस बात पर जोर देती है कि योग केवल फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि बढ़ती उम्र में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य बनाए रखने का प्रभावी तरीका भी है। बदलती जीवनशैली, बढ़ती उम्र के साथ होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं और मानसिक तनाव जैसी चुनौतियों के बीच इस बार की थीम लोगों को स्वस्थ और सक्रिय जीवन की दिशा में प्रेरित करने का संदेश देती है।

Topics: Yoga Day 2026Yoga and Mental HealthYoga and FitnessScience of Yogayogaimportance of yogabenefits of yogaIndian Yoga TraditionInternational Yoga Day 2026
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

AIIMS की स्टडी: तंबाकू छोड़ने में मददगार ‘योग’, नशे से रखता है दूर

1 अगस्त का पंचांग

5 जुलाई का पंचांग: आज किस समय रहेगा शुभ योग? देखें तिथि, नक्षत्र और दिशाशूल

आज की ताजा खबरें

21 जून की बड़ी खबरें: ईरान से ब्रिटेन तक मचा बवाल, पढ़ें दिनभर की 7 सबसे बड़ी अपडेट

International Yoga Day 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: भारतीय ज्ञान परंपरा की वैश्विक विजयगाथा

International Yoga Day

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: भारत की सनातन धरोहर से विश्व कल्याण तक

Yoga ki Lokpriyta

Indian Yoga Tradition: क्या है भारतीय योग साधना सरणि? जानिए महर्षि पतंजलि से लेकर जैन और बौद्ध परंपरा में योग का महत्व

Load More

ताज़ा समाचार

Singapore Bans British Band Massive Attack Palestine Flag Concert Controversy

सिंगापुर में ब्रिटिश बैंड ‘Massive Attack’ पर लगा स्थायी प्रतिबंध: फिलिस्तीनी झंडा दिखाकर लगाए थे ‘आजादी’ के नारे!

Chhatrapati Shivaji Maharaj Memorial Agra Kothi Meena Bazaar Devendra Fadnavis Yogendra Upadhyay Panchjanya

आगरा की ‘कोठी मीना बाजार’ में बनेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक: महाराष्ट्र सरकार भी देगी सहयोग!

Ex DGP Brij Lal Target Pappu Yadav Rahul Gandhi Sanatan Insult Panchjanya

राम विरोधियों ने किया सनातन का अपमान : राहुल गांधी और सपा पर Ex DGP बृजलाल का बड़ा हमला, पप्पू यादव की भी खोली कुंडली

Rahul Gandhi Pappu Yadav Awadhesh Prasad FIR Varanasi Kashi Saints Parliament Protest Panchjanya

संसद में छद्म वेश प्रदर्शन मामला: राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर FIR, काशी में साधु-संतों ने खोला मोर्चा!

Haridwar Kanwar Yatra 2026 Seva Bharti Health Camp RSS District Sanghchalak Panchjanya

हरिद्वार कांवड़ मेला 2026: कांवड़ियों के लिए सेवा भारती ने शुरू की स्वास्थ्य सेवा, इन 3 स्थानों पर लगे शिविर!

CM Pushkar Singh Dhami Haridwar Gurukul Kangri Yuva Samvad

हरिद्वार में बोले CM धामी: ‘युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत’, 44% हुआ रिवर्स पलायन!

Garvita Bhakuni Almora Rashtrapati Bhavan At Home Reception Aapda Mitra Panchjanya

राष्ट्रपति भवन से बुलावा: 15 अगस्त को रिसेप्शन में शामिल होंगी अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी, CM धामी ने दी बधाई!

Amritsar Counter Intelligence Heroin Seizure 140 Crore Drug Recovery Punjab Police Panchjanya

पंजाब में नशा तस्करी पर बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक: 140 करोड़ की 20 किलो हेरोइन जब्त, विदेशी हैंडलर बेनकाब!

Punjab Congress Factionism Bhupesh Baghel Raja Warring Charanjit Channi Panchjanya

पंजाब कांग्रेस में फिर मची रार: भूपेश बघेल के सामने ही राजा वडिंग के खिलाफ नारेबाजी, लगे चन्नी के नारे!

Ayodhya Medical College Sarfaraz Bomb Note

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में हड़कंप: छात्र सरफराज के पास मिली ‘बम बनाने का फॉर्मूला’ वाली पर्ची, ATS पूछताछ में जुटी!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies