राहुल गांधी ने शनिवार सुबह से जहां नागपुर की घटना को लेकर लाखों छात्रों के बीच भ्रम फैलाया, वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (बिहार) हैंडल ने भी अफवाह फैलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। कॉकरोच जनता पार्टी 4 बिहार हैंडल से एक्स पर पोस्ट किया गया कि एनटीए (NTA) एक छात्र को परीक्षा के लिए पाकिस्तान के कराची भेजने की योजना बना रहा है। इसका खंडन एनटीए ने किया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Cockroach Janta Party – Bihar (@CJP_4_Bihar) हैंडल से शनिवार शाम करीब तीन बजे एक स्क्रीनशॉट के साथ पोस्ट लिखी गई कि NTA एक छात्र को परीक्षा के लिए कराची, पाकिस्तान भेजने की योजना बना रहा है। हाहा, क्या आपने कभी व्यंग्य के बारे में सुना है? इस पर एनटीए ने संज्ञान लिया। एनटीए की ओर से कहा गया कि यह पूरी तरह से फ़ेक है। कृपया अफ़वाहें न फैलाएं। इसकी शिकायत साइबर क्राइम में की जा रही है। जब छात्र अपनी परीक्षाओं को लेकर तनाव में हों, तो व्यंग्य का मतलब अफवाहें फैलाना नहीं होता। यह बुरी नीयत से गलत जानकारी फैलाने जैसा है। कृपया ऐसा करने से बचें।
This is totally fake. Please dont spread rumours. Being reported to Cyber Crime
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 20, 2026
इससे पहले राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पर नागपुर की घटना का जिक्र किया और एनटीए को कठघरे में खड़ा किया। हालांकि एनटीए की ओर से साफ किया गया कि अबू धाबी प्रकरण में छात्र की ओर से इसका चुनाव किया गया था। अधिकारी उस छात्र के संपंर्क में थे और उसे नागपुर का सेंटर अलॉट कर दिया गया।

















