सोशल मीडिया पर एक पत्र घूम रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ताक्षर और आधिकारिक लेटरहेड दिखाए गए हैं। इस पत्र में दावा किया गया है कि मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
क्या है पत्र में?
इस पत्र में 24 मई 2025 की तारीख लिखी हुई है। इसमें विषय, “भारत के प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र”। इसमें मोदी जी खुद को “नरेंद्र दामोदरदास मोदी” लिखकर कह रहे हैं कि व्यक्तिगत और राजनीतिक उत्तरदायित्व स्वीकार करते हुए पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। पत्र में लोकतंत्र, जनता के विश्वास और देश सेवा की बातें लिखी गई हैं। नीचे हस्ताक्षर भी हैं, जो मोदी जी जैसे दिखते हैं। संपर्क नंबर और ईमेल भी दिए गए हैं।
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ताक्षर वाला एक पत्र प्रसारित किया जा रहा है।#PIBFactCheck
❌ यह पत्र #फर्जी है।
✅ प्रधानमंत्री द्वारा ऐसा कोई पत्र न तो जारी किया गया है और न ही उस पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
⚠️ किसी भी दावे पर विश्वास करने से पहले उसकी आधिकारिक… pic.twitter.com/ktqV0aZDaN
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 30, 2026
PIB फैक्ट चेक की पुष्टि
यह पूरा पत्र फर्जी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया है। मोदी जी ने इस पर हस्ताक्षर भी नहीं किए हैं। यह पत्र सोशल मीडिया पर लोगों को भ्रमित करने के लिए बनाया गया लगता है। कई बार ऐसे फर्जी दस्तावेज़ वायरल करके अफवाह फैलाई जाती है।

















