सोशल मीडिया पर एक वीडियो घूम रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को मुफ्त इलेक्ट्रिक साइकिल देने का ऐलान किया है। वीडियो में कहा गया है कि जिनके पास आधार कार्ड है, उन्हें 5 अगस्त को यह साइकिल मिलेगी।
वीडियो में क्या है
वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी का पुराना भाषण काट-छांट कर जोड़ा गया है। ऊपर “ब्रेकिंग न्यूज” लिखा है और बीच में लाल पट्टी पर “5 अगस्त के दिन सबको मिलेगा” लिखा हुआ है। साथ में इलेक्ट्रिक साइकिल चलाते युवा और आधार कार्ड की तस्वीर भी दिखाई गई है। कुछ जगहों पर स्कूली बच्चे भी दिख रहे हैं।
📹 Do not fall for fake videos!
⚠️ A video circulating on social media claims that Prime Minister Narendra Modi has announced free electric bicycles for students having their Aadhaar card.#PIBFactCheck:
❌ This video is #Fake and digitally manipulated
✅ The Prime Minister… pic.twitter.com/7E67TKsmip
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 5, 2026
क्या कहता है पीआईबी फैक्ट चेक
प्रधानमंत्री कार्यालय की फैक्ट चेक यूनिट पीआईबी फैक्ट चेक ने साफ बताया है कि यह वीडियो फर्जी और डिजिटल तरीके से बनाया गया है। प्रधानमंत्री ने कभी भी छात्रों को मुफ्त इलेक्ट्रिक साइकिल देने का कोई ऐलान नहीं किया है। न तो कोई सरकारी योजना इस नाम से चल रही है और न ही कोई आधिकारिक बयान इस बारे में जारी हुआ है।

















