प्रयागराज जनपद में मेजा थाना अंतर्गत पैरानीपुर गांव के ट्रिपल मर्डर का मुख्य हत्यारोपी हिमांशु यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। मंगलवार को इस ट्रिपल मर्डर की घटना के कुछ घंटे बाद ही हिमांशु यादव को गिरफ्तार कर लिया गया था। देर रात पुलिस उसे आला कत्ल बरामद करने के लिए पैरानीपुर गांव के करीब पहुंची। हिमांशु यादव सरकारी वाहन से उतरने के दौरान दारोगा से पिस्टल छीनकर भागने लगा। इस बीच उसने पुलिस पर फायर कर किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी हिमांशु यादव के बाएं पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शादी का विरोध बना हत्या की वजह
पुलिस की पूछताछ में हिमांशु यादव ने बताया कि उस घर मे रहने वाली एक लड़की से हिमांशु शादी करना चाहता था। लड़की भी राज़ी थी लेकिन लड़की के परिवार के लोग विरोध कर रहें थे। इसी कारण से हिमांशु ने अपने दोस्त राजन और निहाल के साथ तीनो लोगो के सर पर बास के खुटे से सोते समय हमला कर दिया। तीनों की निर्मम हत्या कर दी। डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया की ग्राम प्रधान ने ज़ब दोनों परिवारों मे समझौता कराया था तब से लड़की और लड़का लगातार एक दूसरे के सम्पर्क मे थे। लड़की ने ज़ब अपनी चाची और ताऊ के विरोध की बात बताई तो हिमांशु बदला लेने की फिराक मे था और इसी वजह से ये वारदात क़ो अंजाम दिया गया।
समझौता करने वाले प्रधान से लम्बी पूछ ताछ की गई जिसमे हिमांशु और उस परिवार की लड़की के अफेयर के बारे मे पता चला। पुलिस ने हिमांशु के दोस्तों क़ो पहले पकड़ा जो इस वारदात मे उसके साथ थे। पूछ ताछ मे ये बात भी सामने आई की हिमांशु क़ो वारदात के बाद भगाने मे उसके भाई ने भी मदद की थी। जानकारी के अनुसार , तीन हत्याओं का आरोपी हिमांशु ने समाजवादी टाइगर हिमांशु के नाम से फेसबुक अकाउंट बनाया हैं जिसमे उसने खुद के साथ अपनी प्रेमिका की भी फोटो पोस्ट की हैं हालांकि सपा के नेता ऐसे किसी भी युवक के पार्टी से जुड़े होने से इंकार कर रहे हैं।
















