
क्या भारत की परीक्षा प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित है? क्या Paper Leak केवल प्रशासनिक समस्या है, या इसके पीछे एक बड़ा साइबर और टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम भी काम करता है? क्या Surface Web और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बनाई जा सकती है? क्या Bitcoin जैसी तकनीकों का दुरुपयोग अवैध गतिविधियों में किया जा सकता है? और सबसे महत्वपूर्ण सवालक्या Artificial Intelligence और आधुनिक Cyber Security Framework भविष्य में Paper Leak जैसी घटनाओं को रोक सकते हैं? इन दिनों परीक्षा प्रणाली, डिजिटल मूल्यांकन, डेटा सुरक्षा और साइबर खतरों को लेकर देशभर में गंभीर बहस चल रही है। ऐसे समय में केवल समस्या को समझना ही नहीं, बल्कि उसके तकनीकी समाधान तलाशना भी उतना ही आवश्यक है। इन्हीं तीखे, राष्ट्रहित से जुड़े और भविष्य की दिशा तय करने वाले सवालों पर To The Point में आज पाञ्चजन्य की कंसल्टिंग एडिटर तृप्ति श्रीवास्तव ने चर्चा की है साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और AI विशेषज्ञ अमित दुबे के साथ। नोट: इस कार्यक्रम में साझा किए गए विचार और विश्लेषण अतिथि के व्यक्तिगत मत हैं। संगठन या एंकर इनकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते।