बांग्लादेश में सनातन प्रोजेक्ट के खिलाफ जिहाद? अल्पसंख्यकों के नहीं सुधरे हालात, प्रभु श्रीराम की प्रतिमा तोड़ने की धमकी
July 2, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

बांग्लादेश में सनातन प्रोजेक्ट के खिलाफ जिहाद? अल्पसंख्यकों के नहीं सुधरे हालात, प्रभु श्रीराम की प्रतिमा तोड़ने की धमकी

पत्रकार सालाह उद्दीन शोएब चौधरी ने एक्स पर लिखा कि बांग्लादेश में सनातन प्रोजेक्ट के खिलाफ जिहाद हो रहा है

Written byसोनाली मिश्रासोनाली मिश्रा
Jun 9, 2026, 05:49 pm IST
in विश्व
बांग्लादेश में निर्माणाधीन प्रभु श्रीराम की प्रतिमा

बांग्लादेश में निर्माणाधीन प्रभु श्रीराम की प्रतिमा

बांग्लादेश में कहने के लिए निर्वाचित सरकार आ गई है, मगर अभी भी हिंदुओं की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। सरकार बनने के बाद कुछ दिनों तक ऐसा लग रहा था कि हालात सुधरेंगे, मगर जो मामले सामने आए हैं, उन्हें देखकर ऐसा लगता नहीं है कि अल्पसंख्यकों की स्थिति में सुधार आया है। इस साल पहले चार महीनों में ही अल्पसंख्यकों पर हमले की 505 वारदात सामने आ चुकी हैं।

बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों के लिए मानवाधिकार कांग्रेस (HRCBM) ने अपनी नई रिपोर्ट ‘उत्पीड़न जारी है: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों पर लगातार हमले’ में लिखा कि जनवरी से लेकर अप्रैल 2026 के बीच बांग्लादेश के सभी 8 डिवीजन और 62 जिलों में अल्पसंख्यकों के प्रति हिंसा की 505 घटनाएं सामने आई हैं।

इनमें हत्या, संदिग्ध मौतें, शारीरिक हमले, अपहरण, यौन हिंसा, मंदिरों और धार्मिक संस्थानों पर हमले, जमीन पर कब्ज़ा, आगजनी, लूटपाट, डराना-धमकाना और बेअदबी से जुड़े मामले शामिल हैं। इस रिपोर्ट की सच्चाई अब एक और घटना से परिलक्षित होती है, जो हाल ही में सामने आई है। बांग्लादेश के रंगपुर में गैबन्ध जिले में प्रभु श्रीराम की निर्माणाधीन प्रतिमा को तोड़ने की धमकी दी गई है।

पत्रकार सालाह उद्दीन शोएब चौधरी ने एक्स पर लिखा कि बांग्लादेश में सनातन प्रोजेक्ट के खिलाफ जिहाद हो रहा है। जिहादियों ने बांग्लादेश में सभी प्रतिमाएं तोड़ने की धमकी दी है। इन धमकियों को तब और बल मिला जब जिहादियों ने गाइबांधा के एक मंदिर में बन रही भगवान राम की मूर्ति को गिराने की धमकी दी। उन्होंने भगवान राम की मूर्ति को ‘हिंदुत्व’ का प्रतीक मानकर उसे निशाना बनाया है और मुसलमानों से कहा है कि अगर सरकार इस प्रोजेक्ट में दखल देकर मूर्ति को नहीं गिराती है, तो वे खुद कार्रवाई करें।

Jihad against Sanatan project in Bangladesh. Jihadists threaten to demolish all idols in Bangladesh!

These threats were reverberated as Jihadists threatened to demolish a statue of Lord Ram, which is under construction, at a temple in Gaibandha. They have targeted the statue of…

— Salah Uddin Shoaib Choudhury (@salah_shoaib) June 8, 2026

सरकार को धमकाया गया कि अगर वे नहीं करेंगे तो आम मुसलमान करेगा। अब आम मुसलमान कैसे यह कर सकता है? यह वह तब कर सकता है, जब उसे यह आश्वासन हो कि उस पर कोई भी कार्रवाई नहीं होगी।

प्रभु श्रीराम की निर्माणाधीन प्रतिमा से क्या समस्या है? दरअसल समस्या इससे कहीं अधिक बड़ी है। शोएब चौधरी के अनुसार हुसैनपुर यूनियन के रामचंद्रपुर गांव में स्थित धार्मिक परिसर बांग्लादेश में हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ और सांस्कृतिक स्थलों में से एक बन गया है। स्थानीय पुजारी हरीदास बाबू ने इस प्रोजेक्ट को शुरू किया था। यहां पूरे बांग्लादेश से पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं।

बांग्लादेश की सबसे बड़ी कृष्ण प्रतिमा भी यहीं

यहीं पर बांग्लादेश की सबसे बड़ी कृष्ण प्रतिमा है और जिसका उद्घाटन 25 नवंबर 2025 को राजशाही में भारत के असिस्टेंट हाई कमिश्नर मनोज कुमार ने किया था और उसके बाद से ही यहाँ पर पूरे देश से लोग आ रहे हैं। मगर अब इस पूरे स्थल को लेकर यह विवाद हो गया है कि इसे रॉ का समर्थन है। इस परिसर में विभिन्न देवी देवताओं की 144 प्रतिमाओं का निर्माण सम्मिलित है, और उसमें प्रभु श्रीराम और महादेव की भी प्रतिमाएं हैं। जहां समर्थक इसे बांग्लादेश की धार्मिक विविधता और सांस्कृतिक विरासत का केंद्र मानते हैं तो विरोधी अब राजनीतिक निशाना साध रहे हैं।

ममता बनर्जी के बयान के बाद निशाना तेज

ममता बनर्जी के ओसमान हादी की हत्या वाले बयान के बाद इस परिसर पर निशाना और तेज हो गया है। इसके बाद से ही अमेरिका में बैठे हुए पाकिस्तानी और तुर्की समर्थक हैंडल इस मंदिर को लेकर जहर फैला रहे हैं और बिना सबूत के यह कह रहे हैं कि इस परियोजना में भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ का हाथ है। वे कट्टरपंथियों को इस परिसर के खिलाफ भड़का रहे हैं। वे इसे भारतीय प्रभाव का विस्तार कह रहे हैं। बिना किसी भी प्रमाण के उन्होंने प्रोजेक्ट के केयरटेकर हरिचंद्र तारोनी दास पर भारतीय खुफिया एजेंसियों से जुड़े होने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। blitz में उन्होंने अपनी रिपोर्ट में भी दावा किया कि पाकिस्तान और तुर्की का समर्थन करने वाले कुछ प्रचारक इस तरह के बदनाम करने वाले प्रोपेगेंडा को जारी रखने के लिए फ्रांस और अमेरिका की जमीन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी लिखा कि ये ऑनलाइन एक्टिविस्ट बांग्लादेशी लोगों को भारत के खिलाफ जिहाद छेड़कर ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’ को हकीकत में बदलने के लिए उकसा रहे हैं। साथ ही अपने फ़ॉलोअर्स से बांग्लादेश में हिंदुओं का बड़े पैमाने पर कत्लेआम शुरू करने का भी आह्वान कर रहे हैं। देखना होगा कि बांग्लादेश में बन रहे इस धार्मिक और सांस्कृतिक परिसर की रक्षा बांग्लादेश की सरकार कर पाती है या नहीं!

Topics: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकबांग्लादेश में हिंदूबांग्लादेशबांग्लादेश मंदिरभगवान राम की प्रतिमा
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Bangladesh Hindu Protest

भगवान राम के अपमान पर बांग्लादेश में हिंदुओं का बड़ा प्रदर्शन: ढाका में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे

बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसा भड़की थी (फाइल फोटो)

बांग्लादेश में फिर से हिंसा की तैयारी? जुलाई चार्टर को लेकर जमात ने दी सरकार को धमकी

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान से चल रहा दुष्प्रचार अभियान

Explainer: बांग्लादेश की तस्वीरें, भारत की बदनामी : सोशल मीडिया पर चीन-पाकिस्तान से चल रहा दुष्प्रचार अभियान

Bangladesh halt Sriram statue contruction

क्या बांग्लादेश में कट्टरपंथियों के आगे झुकी सरकार? बंद किया श्रीराम प्रतिमा का निर्माण

कोलकाता स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी के मुख्यालय में मार्को रुबियो और उनकी पत्नी जेनेट डी. रुबियो

मिशनरी धुरी पर मार्को

केंद्रीय गृहमंत्री, अमित शाह

घुसपैठ और बदलते जनसंख्या पैटर्न पर सख्त सरकार, गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Load More

ताज़ा समाचार

Pahalgam attack Bilawal bhutto

‘पानी रोकोगे तो परमाणु बम दागेंगे’: सिंधु जल समझौते पर बिलावल भुट्टो की गीदड़ भभकी

Weather Update: अगले पांच दिनों में जम्मू-कश्मीर में अचानक बाढ़, भूस्खलन का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

इंदिरा नूयी

भारत में रहती तो कभी पेप्सिको की CEO नहीं बन पाती’, इंदिरा नूयी ने चीन की व्यवस्था की तारीफ की; बयान पर छिड़ी बहस

ओडिशा कैबिनेट की ऐतिहासिक पहल: KG से PG तक निःशुल्क शिक्षा को मंजूरी, 12 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

सम्राट कपिलेंद्र देव के राज्याभिषेक की 591वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, इतिहास को भारतीय दृष्टिकोण से पुनः देखने की जरूरत

Deepfake video of general Dheeraj seth

आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ का डीपफेक वीडियो वायरल, PIB फैक्ट चेक ने एक्सपोज किया पाकिस्तानी प्रोपगैंडा

Gold Silver Price Today

Gold-Silver Price Today: सोने में बड़ी गिरावट, चांदी की कीमत में उछाल; जानिए आज के ताजा रेट

रूस ने यूक्रेन पर किया बड़ा हमला, कीव में 28 जगहों पर धमाके; सैन्य ठिकानों और ड्रोन निर्माण केंद्रों को बनाया निशाना

Indus Water treaty

Explainer: आतंकवाद की कीमत चुकाता पाकिस्तान: पानी के लिए परेशान

Alaknanda flood

अलकनंदा का रौद्र रूप! भारी बारिश से उत्तराखंड में नदियां बाढ़ पर, चारधाम यात्रा प्रभावित

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies