देहरादून। उत्तराखंड सरकार का बुलडोजर आज फिर गरजा। देहरादून नरकंडा रोड सड़क किनारे बनी एक अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। डीएम आशीष चौहान ने बताया कि दो माह पहले उक्त अवैध सरंचना को लेकर शिकायत मिली थी।
उन्होंने बताया कि भूमि दस्तावेज क़ी जांच- पड़ताल की गई, जिसमें उक्त जगह सरकारी भूमि मिली। नोटिस चस्पा करने के दो सप्ताह बीत जाने के उपरांत आज अवैध संरचना को नगर प्रशासन और नगर निगम की टीम ने हटा दिया।
उत्तराखंड सरकार ऐसी 597 अवैध मजारों को हटा कर सरकारी भूमि को कब्ज़ा मुक्त करवा चुकी है। उत्तराखंड में अभी भी दर्जनों अवैध मज़ारें हैं, जिन्हें सरकार ने हटाने कि कार्रवाई एक बार फिर शुरू कर दी है।

















