यूपी के बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना अंतर्गत ओलिना गाँव के हनुमान मंदिर में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में काफी तनाव व्याप्त है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मंदिर के आसपास तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में औरंगाबाद थाना अंतर्गत ओलिना गाँव का एक वीडियो वायरल हुआ। उसके बाद यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया। वीडियो में औरंगाबाद के ओलिना गांव में हनुमान मंदिर के परिसर में एक मुस्लिम युवक नमाज पढ़ रहा है और एक उसके पीछे खड़ा है। नमाज पढ़ते समय किसी ने इसका वीडियो बना लिया था और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने पर ग्रामीणों ने काफी आक्रोश व्यक्त किया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
राजमिस्त्री असर मोहम्मद ने मंदिर में पढ़ी नमाज
जानकारी के अनुसार, ओलिना गांव में राजकुमार के घर में निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं पर राजमिस्त्री असर मोहम्मद काम कर रहा था। जब कुछ मजदूर दोपहर में खाना खाने के लिए गए हुए थे। उसी समय कुछ हल्की बारिश होने लगी और राजमिस्त्री असर मोहम्मद ने मंदिर परिसर में जाकर के नमाज पढ़ी। नमाज के समय उसका साथी नजर मोहम्मद भी वहां पर खड़ा हुआ था। नमाज पढ़ते समय वहां के किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया था।
वीडियो वायरल होने पर यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस ने इस प्रकरण में असर मोहम्मद , नजर मोहम्मद एवं राजकुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।















