देहरादून। सीमांत क्षेत्र चंपावत में उत्तराखंड सरकार की रविवार को पहली कैबिनेट बैठक हुई। इसमें 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। पहाड़ में कुकुट पालन करने वाले लोगों को डीबीटी के माध्यम से सब्सिडी देने पर भी चर्चा हुई।
ये हैं प्रस्ताव, जिन पर चर्चा हुई
TDC को 66 करोड़ का स्पेशल पैकेज
कर्मचारी आचरण नियम संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी , समूह क ख ग के कर्मचारी साल में एक बार अपनी संपत्ति का विवरण देंगे
समूह ख के कर्मचारी 5 साल में अपनी संपत्ति का विवरण देंगे
प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी अब समूह को ख पद होगा, कैबिनेट ने दी मंजूरी
पहाड़ में कुकुट पालन करने वाले लोगों को डीबीटी के माध्यम से सब्सिडी दी जाएगी, 2000 को फायदा होगा तो करोड़ की सब्सिडी दी जाएगी
पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन के लिए एक महानिदेशक का पद स्वीकृत किया गया
युवाओं के स्किल बढ़ाने के लिए 200 करोड़ की योजना को मंजूरी दी गई, उच्च शिक्षा विभाग युवाओं को करेगा स्किल
निजी विश्वविद्यालय बनाने का रास्ता होगा साफ, पहले 10 एकड़ जमीन का था नियम, अब 20000 वर्ग मीटर विश्वविद्यालय बनाया जा सकता है , 5 करोड़ का गारंटी फंड भी समाप्त किया गया
डॉक्टर्स के स्टाइपंड में भी बढ़ोतरी की गई
प्रदेश में नजूल भूमि को नियमितीकरण करने पर चलेगा अभियान
खटीमा,बनबसा चंपावत के अलावा प्रदेश में जहां भी नजूल भूमि है उनका नियमितीकरण किया जाएगा।
वन विभाग के मामलों को निपटने के लिए पीएमयू बनाने पर हुई चर्चा
वन भूमि के मामलों को निपटने के लिए नोडल अधिकारी के जाएंगे नियुक्त
कार्मिक विभाग के तहत विभागीय कर्मचारी अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना होगा
उच्च शिक्षा विभाग में छात्रों के लिए स्किल डिप्लमेट का कोर्स कराया जाएगा, प्रदेश के 1 लाख से ज्यादा छात्रों को मिलेगा लाभ
टिहरी के नरेंद्र नगर में सब रजिस्ट्रार कार्यालय खोला जाएगा।
















