बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ गुजरात में 'ऑपरेशन डेल्टा हंट', 72 घंटे में 362 गिरफ्तार
August 27, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ गुजरात में ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’, 72 घंटे में 362 गिरफ्तार

गुजरात पुलिस ने 'ऑपरेशन डेल्टा हंट' के तहत राज्यभर में कुल 362 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 103 पुरुष, 188 महिलाएं और 71 बच्चे शामिल हैं।

Written byसोनल अनडकटसोनल अनडकट
Jun 3, 2026, 11:34 pm IST
inभारत, गुजरात
ऑपरेशन डेल्टा हंट के बारे में मीडिया को जानकारी देते उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी

ऑपरेशन डेल्टा हंट के बारे में मीडिया को जानकारी देते उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी

कर्णावती/ अहमदाबाद। गुजरात में आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’ शुरू किया है। इसके तहत 362 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 782 से अधिक संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है।

गुजरात पुलिस ने ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’ के तहत राज्यभर में कुल 362 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 103 पुरुष, 188 महिलाएं और 71 बच्चे शामिल हैं। राज्य में सबसे अधिक 155 बांग्लादेशी घुसपैठिये अहमदाबाद शहर से पकड़े गए हैं। सूरत शहर से 84, अहमदाबाद ग्रामीण से 34, पूर्व कच्छ-गांधीनगर से 13 और भरूच से 12 सहित विभिन्न क्षेत्रों से पकड़े गए। इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में, 782 से अधिक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक भी मिले हैं, जिनसे फिलहाल गहन पूछताछ और जांच चल रही है।

सिर्फ 72 घंटे में ऑपरेशन की रणनीति बनाई गई

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत राज्य की सीमाएं पार कर अवैध रूप से शरण ले रहे बांग्लादेशी नागरिकों और घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की गई है। राज्य की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले हर घुसपैठिए को गुजरात के कोने-कोने से खोजकर, उन पर कानून का शिकंजा कसकर उन्हें बांग्लादेश भेजने की कार्रवाई की जा रही है। उप मुख्यमंत्रीने कहा कि, टेक्नोलॉजी और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से गुजरात पुलिस की फील्ड यूनिट्स सिर्फ इन व्यक्तियों की ही नहीं, बल्कि उन्हें अवैध रूप से सिम कार्ड, आश्रय, नौकरी या नकली आधार कार्ड और वोटर आईडी जैसे गलत दस्तावेज़ मुहैया कराने वाले स्थानीय एजेंटों और फैसिलिटेटर्स की भी पहचान कर रही हैं। घुसपैठियों की मदद करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े गए सभी अवैध नागरिकों को नियमानुसार डिटेन किया गया है और उन्हें देश के बाहर डिपोर्ट करने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ऑपरेशन के पहले नाकाबंदी

ऑपरेशन की बारीकियों के बारे में बताते हुए हर्ष संघवी ने कहा कि पुलिस द्वारा यह ऑपरेशन बहुत बारीकी से प्लान किया गया था। शहरों में रेड शुरू होते ही संभावित घुसपैठिए राज्य के बाहर भाग न जाएं इसके लिए सभी बस स्टैंड, हाईवे और रेलवे स्टेशनों कड़ी नाकाबंदी लगा दी गई थी। इस रणनीतिक नाकाबंदी के कारण रेड के दौरान भागने की कोशिश कर रहे अन्य 18 संदिग्ध व्यक्तियों को भी नाकाबंदी के स्थान से ही पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पश्चिम बंगाल सीमा से भारत में घुसे घुसपैठिये

जांच के दौरान कई मामलों में ऐसी चौंकाने वाली जानकारी भी सामने आई है कि, पकड़े गए बांग्लादेशियों में से कुछ लोग 2-4 साल पहले या उससे भी अधिक समय पहले पश्चिम बंगाल के अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों से भारत में घुसे थे। वहां उन्होंने स्थानीय बिचौलियों की मदद से पश्चिम बंगाल के लोकल डॉक्यूमेंट्स बनवाए और उनके आधार पर भारत के आधिकारिक आधार कार्ड हासिल किए। इस पूरे नेटवर्क की भी पुलिस द्वारा गहनता से जांच हो रही है।

घुसपैठियों को कोने-कोने से दबोचा जाएगा

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि पश्चिम बंगाल सीमा पर BSF की फेंसिंग के काम के लिए पश्चिम बंगाल की नई सरकार ने जो जगह आवंटित की है, उससे आने वाले वर्षों में देश की सीमाएं अधिक सुरक्षित बनेंगी और भविष्य में ऐसे घुसपैठियों को भारत में प्रवेश का मौका नहीं मिलेगा।

हर्ष संघवी ने कहा कि यह ऑपरेशन जारी रखते हुए हर एक घुसपैठिए को गुजरात के कोने कोने से दबोचकर वापस भेजा जाएगा। यह ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’ आने वाले दिनों में भी राज्य के सभी क्षेत्रों और चारों इलाकों में जारी रहेगा। अवैध रूप से बसे हर घुसपैठिए को खोजकर डिपोर्ट किया जाएगा। एक ही रात में इतने बड़े पैमाने पर हुई इस कार्रवाई को उपमुख्यमंत्री ने गुजरात पुलिस की एक ‘ऐतिहासिक सफलता’ का करार दिया।

मोबाइल नंबर के डेटाबेस के आधार पर की गई कार्रवाई

गुजरात के डीजीपी डॉ. के. एल. एन. राव ने बताया कि, यह अभियान पूरी तरह टेक्निकल डेटा और फील्ड वेरिफिकेशन पर आधारित है। ‘साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ से मिले टेक्निकल और लोकल इनपुट्स के आधार पर गुजरात में व्यापक टेलिकॉम विश्लेषण किया गया था। उसके आधार पर बांग्लादेश के नंबरों के साथ वास्तविक बातचीत करने वाले भारतीय मोबाइल नंबरों का डेटाबेस तैयार किया गया है। इस पद्धति से 6200 से अधिक संदिग्ध बांग्लादेशियों का डेटाबेस इकट्ठा कर अवैध नेटवर्क को तोड़ने के लिए जमीनी कार्रवाई शुरू की गई है।

Topics: बांग्लादेशी घुसपैठियेगुजरात न्यूजअवैध घुसपैठियेऑपरेशन डेल्टा हंट
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

पश्चिम बंगाल सरकार ने 4800 बांग्लादेशी घुसपैठियों को डिपोर्ट, बांग्लादेश ने सिर्फ 73 स्वीकारे

पुलिस की गिरफ्त में बांग्लादेशी घुसपैठिये

किशनगंज में बांग्लादेशी घुसपैठ का बड़ा खुलासा: फर्जी आधार सहित कई दस्तावेज बरामद

गुजरात में पकड़े गए बांग्लादेशी घुसपैठिए

गुजरात: पकड़े गए 362 बांग्लादेशी

शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर कार्रवाई : घुसपैठ और कट्टरपंथ का पूरा तंत्र होगा ध्वस्त

विशेष रिपोर्ट : अभेद्य द्वार, निर्णायक वार

शुभेंदु अधिकारी

बंगाल: घुसपैठिये सीधे भेजे जाएंगे ‘हिरासत केंद्र’, सरकार ने दिया बड़ा आदेश

Load More

ताज़ा समाचार

खेल-सृष्टि

खेल-सृष्टि में भारतीय दृष्टि

Haryanvi singer Ankit Balyan Shot dead

‘सिर-पेट में मारी 18 गोलिय़ां’: शामली में हरियाणवी गायक अंकित बाल्यान की हत्या

India russian oil Imports

यूक्रेन हमलों से रूस की रिफाइनरियां बर्बाद, पहली बार भारत से पेट्रोल का किया गया आयात

नेपाल में बाढ़

नेपाल के रसुवा में भयानक बाढ़, कैलाश मानसरोवर जा रहे करीब 400 तीर्थयात्रियों से संपर्क टूटा

सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस संदीप मेहता ने राजस्थान हाईकोर्ट ACJ संजीव प्रकाश शर्मा के खिलाफ शिकायत की, तबादले की मांग

नेपाल बाढ़ त्रासदी: भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ से अब तक 160 मौतें, करीब 844 लापता

आज का श्लोक : समानसुखदुःखानां समानोद्दिष्कांक्षिणाम्।

27 अगस्त का पंचांग

पंचांग 27 अगस्त: जानें गुरुवार की ग्रह स्थिति, लग्नारंभ समय और दिशाशूल

आज का इतिहास

27 अगस्त का इतिहास: 60 हजार साल बाद धरती के इतना करीब आया था मंगल, जानें भारत की इस अनोखी उड़ान की कहानी

आज का राशिफल

राशिफल 27 अगस्त: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies