13 सितंबर 2026 को अहमदाबाद में आयोजित पाञ्चजन्य के विशेष कार्यक्रम ‘साबरमती संवाद 2026’ में लेखक एवं टिप्पणीकार श्री अभिजीत अय्यर मित्रा जी ने पाकिस्तान, BRICS के विस्तार, भारत की वैश्विक रणनीति और वामपंथी राजनीति पर बेबाक राय रखी। उन्होंने पाकिस्तान पर तीखा तंज कसते हुए उसे ‘भिखारी देश’ बताया और कहा कि वह दुनिया भर में मदद मांगता फिरता है। BRICS के विस्तार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस मंच में आर्थिक, औद्योगिक और रणनीतिक क्षमता वाले देशों को महत्व दिया जाता है तथा भारत की मल्टी-बैलेंसिंग रणनीति में BRICS की महत्वपूर्ण भूमिका है। पाकिस्तान को लेकर उन्होंने सवाल उठाया कि आतंकवाद के अलावा उसके पास दुनिया को देने के लिए क्या है। वहीं CJP और वामपंथी राजनीति पर चर्चा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वामपंथ सत्ता में होने पर दमन का रास्ता अपनाता है, जबकि विपक्ष में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात करता है। कुडनकुलम, स्टरलाइट समेत कई विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने विकास विरोधी राजनीति पर भी निशाना साधा।











