रुद्रप्रयाग में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के चलते श्री केदारनाथ यात्रा फिलहाल अस्थायी रूप से रोकी गई है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। मौसम सामान्य होने तक प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।

















