देहरादून: चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों का पंजीकरण आज से पोर्टल पर शुरू हो गया है पर्यटन विभाग ने इसकी पहले से ही पूरी तैयारियां कर ली थी। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह सात बजे से पंजीकरण वेबसाइट व मोबाइल एप के द्वारा पंजीकरण का कार्य शुरू हो गया है।
17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण
पर्यटन विभाग के अनुसार, 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की जाएगी। 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसी दिन श्री यमुनोत्री धाम व श्रीगंगोत्री धाम के खुलेंगे। 22 अप्रैल को बाबा केदारनाथ व 23 अप्रैल को श्री बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे।
मई माह की 25 तारीख को श्री हेमकुंड साहिब के द्वार भी खुलने जा रहे है इसके लिए भी पंजीकरण आवश्यक है और पोर्टल पर इसकी जानकारी भी दर्ज की जानी जरूरी है।
कुमायूं गढ़वाल के अन्य तीर्थ यात्राओं के लिए पंजीकरण कराना आवश्यक है। पर्यटन विभाग इन पंजीकरण के जरिए देवभूमि में आने वाले श्रद्धालुओं के डेटा तैयार करता है।

















