उत्तराखंड में लगातार बारिश की वजह से कई जगह पर मलवा आ रहा है तो कई जगह पर रास्ते टूट गए हैं। रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम की तरफ जाने वाले सोन प्रयाग के पास अचानक देर रात मलवा आ गया जिसकी वजह से केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे 40 से ज्यादा यात्री फंस गए।
जानकारी के मुताबिक, देर रात 10 बजे से ये सभी यात्री स्लाइड जोन में फंस गए थे। मौके पर तैनात एसडीआरएफ के जवानों ने सुरक्षित रास्ता देकर 40 श्रद्धालुओं को सुरक्षित पर पहुंचाया। केदारनाथ का पैदल मार्ग अभी भी रास्ता पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है जिसकी वजह से एसडीआरएफ के जवान लगातार मौके पर धाम से आ रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित क्षेत्र में पहुंचा रहे हैं।
फिलहाल यात्रा में तीर्थ यात्रियों को मौसम और हालात देख कर आगे नहीं बढ़ने की सलाह दी जा रही है। कभी तेज कभी हल्की बारिश और धूप निकलने के बाद पहाड़ियां चटक रही है। यमुनोत्री मार्ग भी अगली सूचना तक बंद रखा गया है, यहां भूस्खलन के मलबे को हटाने के काम चल रहे हैं। यात्रियों को जहां है वहीं रुकने के लिए कहा गया है।
















