उत्तर प्रदेश के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के नाम पत्र लिखा है। उन्होंने बच्चों को गर्मियों की छुट्टियों का अच्छी तरीके से इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
व्यस्त दिनचर्या से राहत: रुचियों को पहचानने और नई आदतें विकसित करने का अवसर
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा है कि- स्कूल की व्यस्त दिनचर्या से थोड़ी राहत मिलते ही मन कुछ नया सीखने, नए स्थान देखने और अपनों के साथ समय बिताने को उत्सुक हो उठता है। यहीं अवसर है जब आप अपनी रुचियों को पहचाने, नई आदतें विकसित करें और जीवन में ऐसे अनुभव प्राप्त करें जो आगे चलकर आपके संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण में सहायक हो।
किशोर एवं युवा इन छुट्टियों में नई भाषा या नया कौशल सीख सकते हैं। ये समय अच्छी पुस्तकों से मित्रता, फोटोग्राफी, चित्रकारी, पाक कला, संगीत एवं बागवानी जैसी रुचियों को पूरा करने का हो सकता है।
मेरे प्यारे बच्चों,
गर्मी की छुट्टियां आप सभी के लिए आनंद, उत्साह और नए शोध का समय लेकर आती हैं। किशोर एवं युवा इन छुट्टियों में नई भाषा या नया कौशल सीख सकते हैं।
प्रिय अभिभावकों, मेरा आपसे आग्रह है कि इन छुट्टियों में बच्चों को ननिहाल-ददिहाल अवश्य ले जाएं। उन्हें परिवार के साथ… pic.twitter.com/vaBmTy1112
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 25, 2026
अभिभावकों से विशेष आग्रह: बच्चों को ननिहाल-ददिहाल अवश्य ले जाएं
उन्होंने लिखा है कि “हममें से अधिकतर लोगों ने बचपन में दादा-दादी, नाना-नानी से कहानियां सुनी होंगी। आज बच्चे इन अनुभवों से दूर होते जा रहे हैं। मेरा अभिभावकों से आग्रह है कि इन छुट्टियों में बच्चों को ननिहाल-ददिहाल अवश्य ले जाएं। उन्हें परिवार के साथ समय बिताने दें, ताकि वे अपने संस्कारों और परंपराओं को निकट से जान सकें।
पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता: मिट्टी, वृक्ष और जल के महत्व को समझें बच्चे
सीएम योगी ने अभिवावकों के लिए लिखा- ग्रीष्मावकाश में आप बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का भी प्रयास करें। उनके साथ पौधे लगाएं, उनकी देखभाल करने का दायित्व उन्हें दें और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की आदत विकसित करें। जब बच्चे मिट्टी, वृक्ष और जल के महत्व को समझते हैं तभी उनके अंदर पर्यावरण के लिए प्रति संवेदनशीलता विकसित होती है। जिस वृक्ष की जड़े मज़बूत होती हैं।
प्लास्टिक मुक्त छुट्टियों का संकल्प: छोटे-छोटे प्रयास ही लाएंगे बड़ा बदलाव
सीएम योगी ने कहा है कि- इन छुट्टियों को प्लास्टिक मुक्त बनाने का भी संकल्प लें। यात्रा हो या पिकनिक, कपड़े या जूट के थैलों का प्रयोग करें, प्लास्टिक का कचरा इधर उधर न फैलाएं। छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव लाते हैं।











