चमोली : श्री बद्रीनाथ के दर्शन करने बागेश्वर धाम के बाबा धीरेन्द्र शास्त्री धाम पहुंचे हैं। उन्होंने मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन किए उसके उपरान वो रावल जी से भेंट करने के बाद एकांत में चले गए। जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, एकांत में बद्रीनाथ धाम में आज से तपस्या करेंगे यह साधना लगभग 21 दिन (6 मई – 26 मई) तक चलेगी। इस दौरान कोई दिव्य दरबार/कथा नहीं होगी, वे एकांत में ध्यान और साधना करेंगे।
बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा उनके लिए साधना संबंधी व्यवस्थाएं की गई है। जानकारी के मुताबिक, उनकी पिछले कई माहों से ये इच्छा थी कि वो श्री बद्रीनाथ धाम में साधना करें। जानकारी के मुताबिक, वे तपस्या अवधि समाप्त होने के पश्चात ही अन्य धामों मंदिरों में दर्शन करने जायेंगे। संभवतः वे केदारनाथ धाम भी जायेंगे।

















