नेपाल की राष्ट्रीय एयरलाइन नेपाल एयरलाइंस हाल ही में एक बड़ी गलती की वजह से चर्चा में आ गई। दरअसल, एयरलाइन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक नेटवर्क मैप पोस्ट किया था, जिसमें देशों की सीमाएं गलत दिखाई गई थीं। इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखा दिया गया, जिससे लोगों में नाराज़गी फैल गई।
एयरलाइन ने मांगी माफी- जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, लोगों ने सोशल मीडिया पर इसका विरोध करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने कहा कि यह एक गंभीर और संवेदनशील गलती है। भारत के लोगों के साथ-साथ दूसरे देशों के यूजर्स ने भी इस पर सवाल उठाए और एयरलाइन से जवाब मांगा। मामला बढ़ता देख एयरलाइन ने तुरंत उस पोस्ट को हटा दिया, लेकिन तब तक यह खबर काफी फैल चुकी थी। इसके बाद Nepal Airlines ने अपनी गलती मान ली और एक आधिकारिक बयान जारी किया। एयरलाइन ने कहा कि जो नक्शा शेयर किया गया था, उसमें अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को लेकर गलत जानकारी थी। उन्होंने साफ किया कि यह गलती उनकी आधिकारिक सोच या किसी नीति को नहीं दिखाती। साथ ही, उन्होंने लोगों से दिल से माफी भी मांगी।
We sincerely apologize for error in the network map recently shared on our social media channels. The map contained significant cartographic inaccuracies regarding international boundaries that do not reflect the official stance of Nepal or Nepal Airlines. pic.twitter.com/E5MZSS8CjQ
— Nepal Airlines🇳🇵 (@NepalAirlinesRA) April 30, 2026
एयरलाइन ने यह भी बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वे यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि यह गलती कैसे हुई, ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो।

















