राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले जी ने जाति-आधारित भेदभाव को लेकर महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने जातिगत भेदभाव को “हिंदू समाज पर एक कलंक” बताते हुए कहा कि हिंदू संस्कृति में जन्म के आधार पर भेदभाव के लिए कोई स्थान नहीं है। दत्तात्रेय होसबाले जी ने कहा कि एक मजबूत और एकजुट समाज के निर्माण के लिए जातिगत भेदभाव को समाप्त करना आवश्यक है। उनके इस संदेश में सामाजिक समरसता, समानता और समाज की एकता पर जोर दिया गया।
















