उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के कोतवाली थाना अंतर्गत आबूनगर मोहल्ले में लड़की को जबरदस्ती का परेशान करने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। अमन सैयद नाम के युवक ने लड़की को बीच सड़क पर रोक लिया और और जब वहां जमा हुई भीड़ ने उस युवक को मना किया तो उसने कहा कि वह उसकी गर्लफ्रेंड है।
बीच सड़क जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वह, लड़की को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहा है। लड़की अपना बैग छुड़ाने की कोशिश कर रही है मगर वह लड़की का बैग खींचकर उसे अपने साथ ले जाने के लिए जबरदस्ती कर रहा है। इन सब के बीच वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई।
वीडियो बनाने पर दी धमकी
वहां भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति द्वारा इस पूरी घटना का वीडियो बनाया गया। वीडियो बनता देख अमन सैय्यद ने उसे व्यक्ति को भी धमकी दी और कहा कि वीडियो क्यों बना रहे हो। वहां उपस्थित भीड़ ने जैसे ही पुलिस को फोन करना शुरू किया तो अमन सैयद मोटर साइकिल स्टार्ट करके भाग गया। पुलिस ने अमन सईद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है
घटना का समय और पुलिस कार्रवाई
जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार की शाम करीब 5 बजे की है। उस समय अमन सैयद , सड़क पर सरे आम लड़की का रास्ता रोककर उसको परेशान कर रहा था। उस लड़की को खींच कर अपनी मोटर साइकिल पर जबरदस्ती बैठा रहा था। पुलिस ने अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर के उसकी तलाश शुरू कर दी है।











