नई दिल्ली (हि.स.) । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में गुजरात के लोगों पर दिए अपने बयान पर विवाद बढ़ने के बाद खेद जताया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उनका उद्देश्य कभी भी गुजरात के लोगों की भावनाओं को आहत करने का नहीं था।
खरगे ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि कुछ समय पहले केरल में दिए उनके बयान पर वह जिम्मेदारी के साथ खेद व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके मन में गुजरात के लोगों के लिए हमेशा सर्वोच्च सम्मान रहा है। यह सम्मान आगे भी ऐसे ही रहेगा। उनका राज्य के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का उद्देश्य कभी भी नहीं था।
Some remarks of mine in a recent election speech in Kerala are being deliberately misinterpreted. Even so, I express my sincere regret. It was never my intention to hurt the sentiments of the people of Gujarat for whom I have always had and will continue to have the highest of…
— Mallikarjun Kharge (@kharge) April 8, 2026
उल्लेखनीय है कि खरगे ने हाल ही में केरल के इडुक्की में चुनावी रैली में कहा था कि केरल के लोग ‘पढ़े-लिखे और समझदार’ हैं और उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि वह गुजरात और अन्य जगह के लोगों को मूर्ख बना सकते हैं, जो ‘अनपढ़’ हैं।

















