हाल ही में Google ने अपने ईमेल प्लेटफॉर्म Gmail में एक नया और दिलचस्प AI फीचर पेश किया है। यह फीचर फिलहाल अमेरिका में कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए शुरू किया गया है और खासतौर पर Google AI Ultra सब्सक्राइबर्स को दिया जा रहा है।
AI खुद बताएगा क्या जरूरी है- इस नए अपडेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब यूजर्स को हर ईमेल खुद पढ़कर समझने की जरूरत नहीं पड़ेगी। AI खुद ही यह पहचान लेगा कि कौन सा ईमेल जरूरी है और किसे बाद में देखा जा सकता है। इसके लिए Gmail में एक नया “AI व्यू” जोड़ा गया है, जो इनबॉक्स को ज्यादा आसान और व्यवस्थित बना देता है। इस AI इनबॉक्स को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहला है “Suggested To-Dos”। इसमें वे ईमेल्स दिखते हैं जिन पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत होती है, जैसे बिल भरना, मीटिंग की जानकारी या जरूरी काम से जुड़े मैसेज। यह फीचर यूजर को यह भी बताता है कि उसे क्या करना चाहिए, जिससे समय की बचत होती है।
यह भी पढ़ें- Gmail New Feature: अब बदल सकेंगे अपना Gmail यूजरनेम, पुराना डेटा रहेगा 100% सेफ
AI समरी से आसान हुआ ईमेल मैनेजमेंट- दूसरा हिस्सा है “Topics To Catch Up On”। इसमें ऐसे ईमेल्स आते हैं जो जरूरी तो नहीं होते, लेकिन जानकारी के लिए काम के होते हैं, जैसे ट्रैवल प्लान, शॉपिंग अपडेट या न्यूज़लेटर्स। AI इन सभी मेल्स की छोटी-सी समरी बनाकर दिखाता है, जिससे यूज़र बिना हर मेल खोले ही जानकारी समझ सकता है। इस फीचर को कार्ड्स के रूप में दिखाया गया है, जिससे यूज़र्स को इस्तेमाल करने में आसानी होती है। साथ ही, Gemini 3 की मदद से यह सिस्टम ईमेल्स को समझकर बेहतर तरीके से मैनेज करता है। हालांकि, इस फीचर की कीमत काफी ज्यादा है, इसलिए अभी यह आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है। लेकिन आने वाले समय में उम्मीद है कि Google इसे और बेहतर बनाकर सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराएगा। अगर ऐसा होता है, तो ईमेल इस्तेमाल करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है।

















