हरिद्वार। रुड़की के पिरान कलियर थाना मेहवड़ कला गांव निवासी फरमान ने घर में घुसकर मारने और गला काटने की धमकी दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फरमान के द्वारा मियां भाइयों के बारे में कुछ बोलने पर हिन्दुओ के घर में घुसकर मारने और गला काट देने की धमकी देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था।
वीडियो में अन्य आपत्तिजनक बातें भी कही गई थीं। लेकिन क्षेत्र में तनाव फैलने से पहले ही थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सबक सिखा दिया। फरमान माफी मांगता हुआ नजर आया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर दो दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। आरोपी फरमान मियां भाइयों के बारे में कुछ बोलने पर हिन्दुओ के घर में घुसकर मारने और गला काटने की बात कहता हुआ दिखाई दे रहा था। उसने खुद को शेर बताते हुए अन्य आपत्तिजनक बातें भी कही थीं। क्षेत्र में तनाव पैदा होता, इससे पहले उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी व्यक्ति की पहचान कर ली। मेहवड़ कला गांव निवासी फरमान की तलाश शुरू की गई।
माफी मांगने लगा फरमान
पकड़े जाने पर खुद को अकेला शेर बताने वाला फरमान पुलिस के सामने अपनी गलती की माफी मांगता हुआ नजर आया। उसने फिर से ऐसी गलती नहीं करने की बात कही। पुलिस ने फरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के द्वारा दहशत का माहौल पैदा कर दिया जाता है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

















