उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि नफीस का नाम के युवक ने पहले अपना नाम राजू बताया था। जान पहचान होने के बाद उसने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
नाम बदलकर हिन्दू युवती को फंसाया
काफी समय बाद पीड़िता को पता लगा कि राजू का असली नाम नफीस खान है। पीड़िता के परिजनों के अनुसार गत 21 फरवरी को नफीस, पीड़िता को लेकर के कहीं चला गया था। उसके बाद लखनऊ के जानकीपुरम थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने अगले ही दिन पीड़िता को ढूंढ निकाला
एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने अगले दिन पीड़िता को खोज कर सकुशल घर पहुंचाया। परिजनों का कहना है कि नफीस लगातार पीड़िता से संपर्क करता है और वह कन्वर्जन का दबाव बना रहा है। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि अभियुक्त और उसके साथी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और लगातार भयभीत करने का प्रयास कर रहे हैं।















