यूपी की राजधानी लखनऊ में मोहम्मद रेहान ने चार बच्चों की मां को अपने प्रेम जाल में फंसाया। दो साल तक शारीरिक शोषण करने के बाद रेहान मुंबई भाग गया। पीड़िता ने अभियुक्त खिलाफ तहरीर दी है। पीड़िता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए अभियुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पीड़िता का आरोप है कि प्रेम जाल में फंसाकर मोहम्मद रेहान ने दो साल तक शोषण किया और उसके बाद फिर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। रेहान महिला पर कन्वर्जन का भी दबाव बना रहा था।
जानकारी के अनुसार लखनऊ के मोहनलालगंज में किराये के मकान में पीड़िता रहती है।पीड़िता शादी शुदा है उसके चार बच्चें हैं। महिला निजी संस्थान में नौकरी करती है। दो वर्ष पहले नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात बाराबंकी के रहने वाले मोहम्मद रेहान से हुई थी। रेहान भी उसी कम्पनी में नौकरी करता था।
पीड़िता का कहना है कि शादी का झांसा देकर रेहान ने प्रेम जाल में फंसाया और जब पीड़िता गर्भवती हो गई। तो गर्भपात कराने की दवा खिला दी। कुछ दिन पहले रेहान अपने भाई की शादी में जाने का बहाना बना कर मुंबई चला गया। पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अभियुक्त की तलाश की जा रही है।
















