ईरान ने इजरायल के बाद अब अमेरिका के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया है और एक साथ सात अमेरिकी सैन्य अड्डों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। यह हमला क्षेत्र में बढ़ते तनाव और सुरक्षा संकट की नई चेतावनी माना जा रहा है।
ताजा रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, कुवैत, कतर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। बहरीन सरकार ने शनिवार को पुष्टि की कि उनके देश में मौजूद अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय पर भी मिसाइल हमला हुआ। अभी तक हमले से हुए नुकसान या हताहतों की कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
इन हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान का यह हमला मध्य पूर्व में बड़े संघर्ष की आशंका को और बढ़ा सकता है। पूरी दुनिया इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अमेरिका सहित अन्य देशों की प्रतिक्रियाओं का इंतजार कर रही है।

















