मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में हिंदू संगठन के नेता का पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करने पर मुस्लिम कट्टरपंथियों ने एक युवती को आपत्तिजनक बातें कहीं और जान से मारने की धमकी दी। कट्टरपंथियों ने युवती को इंस्टाग्राम पर कॉल पर करके उसे अपनी स्टोरी डिलीट करने को कहा, लेकिन जब उसने ऐसा करने से मना दिया तो खुद को पठान बताने वाले एक कट्टरपंथी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा, “मैं पठान हूं। तेरे समाज की चार लड़कियां मेरी गर्लफ्रेंड हैं। वो मेरे लिए जहर खाने को तैयार हैं। तुम कहते हो हम रेप करते हैं, तो सुन हां, सही में मैं रेप करता हूं।” इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धमकी देने के आरोप में बिलाल, दिलावर और सलमान को गिरफ्तार कर लिया है।
मुस्लिम लड़कों की गिरफ्तारी के बाद हिन्दू संगठन ने आंदोलन वापस लिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार (24 फरवरी) की शाम तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा युवती को धमकी देने के बाद अचानक ही शहर का माहौल बदल गया। देर रात हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। हिंदू संगठनों ने थाना कोतवाली का घेराव किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने लड़की का रेप करने और जान से मारने की धमकी देने वाले तीन से चार युवकों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान भाजपा नेता और हिंदूवादी संगठन ने मामले में त्वरित कार्रवाई न होने पर शहर बंद करने की चेतावनी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन मुस्लिम लड़कों को गिरफ्तार किया। कोतवाली थाना निरीक्षक आशीष कुमार के मुताबिक धमकी देने के आरोप में बिलाल, दिलावर और सलमान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हिंदूवादी संगठनों ने अपना वापस ले लिया है।
जाने क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि युवती ने हिंदू संगठन के नेता अरविंद राजपूत का पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। 16 फरवरी को तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह छिंदवाड़ा में आयोजित हिंदू गर्जना रैली में शामिल हुए थे। इस दौरान उनके द्वारा दिए गए बयान के विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 23 फरवरी को मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ प्रदर्शन रैली निकालकर कार्रवाई की मांग की थी। इसी बीच हिंदूवादी संगठन और श्री रामलीला मंडल के अध्यक्ष अरविंद राजपूत के बयान को एक युवती ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। पोस्ट करने के कुछ ही घंटों बाद युवती को कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई। कॉल रिकॉर्डिंग के वायरल होते ही शहर में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाना का घेराव किया। उन्होंने थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर में बैठकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
वो जिहादी मानसिकता के टपोरी लड़के हैं: अरविंद राजपूत
हिंदू संगठन के नेता अरविंद राजपूत ने कहा कि छिंदवाड़ा की बेटियों को धमकाने और शहर का माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वो जिहादी मानसिकता के टपोरी लड़के हैं। हम पूरे मुस्लिम समाज को दोष नहीं दे सकते। आक्रोश आना स्वाभाविक है। हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। हम महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज हैं।

















