नई दिल्ली: हिंदी फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ 27 फरवरी को रिलीज हो रही है। यह फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के निर्माताओं ने दिल्ली में सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इसमें असल पीड़ितों को बुलाया गया था। कार्यक्रम में हरियाणा के फरीदाबाद से आई एक मां ने भावुक होकर अपनी बेटी के साथ हुई दर्दनाक घटनाओं को लेकर खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अक्टूबर 2020 में एक युवक द्वारा अगवा कर ली गई थी। उस पर विवाह और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया था। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटा पढ़ाई में अव्वल थी। सामाजिक तौर पर भी सक्रिय थी। उसके साथ जबरदस्ती निकाह किया गया और और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया।

पीड़िता की मां ने बताया कि वह परिवार के साथ बेटी को बचाकर घर लाई। आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। लेकिन आरोपी के राजनीतिक प्रभाव के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्योंकि आरोपी के परिवार के सदस्य स्थानीय राजनीति से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि दो साल बाद जब उनकी बेटी ने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली और अंतिम वर्ष की परीक्षा दी तो आरोपी ने उसे कॉलेज के बाहर फिर से अगवा करने की कोशिश की। आरोपी और दो अन्य व्यक्ति उनकी बेटी के पीछे कार से आये। उनके पास बंदूक भी थी। उन्होंने भावुक होकर कहा कि मेरी बेटी ने हार नहीं मानी और अपनी लड़ाई लड़ते हुए खुद को शहीद कर दिया। मैं उसे शहीद ही कहूंगी क्योंकि उसने अपने धर्म के लिए अपना बलिदान दे दिया।
बता दें कि फिल्म द केरल स्टोरी 2 में प्रेम के नाम पर जबरन कन्वर्जन को दिखाया गया है। फिल्म में प्रेम के नाम पर बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन को मजबूर करने वाली हिंदू लड़कियों की सच्ची कहानियों को दिखाया गया है। फिल्म द केरल स्टोरी में भी इसी तरह की सच्ची घटनाओं को पर्दे पर उतारा गया था। जिसमें दिखाया गया था कि किस तरह से मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को टारगेट करते हैं और फिर प्रेम के नाम पर उनका कन्वर्जन करते हैं। यह एक सोची-समझी रणनीति और प्लानिंग के साथ किया जाता है।

















