डिजिटल कम्युनिकेशन के इस दौर में WhatsApp हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। दोस्तों से बातचीत हो, ऑफिस का काम हो या परिवार से जुड़े जरूरी मैसेज, हर जगह WhatsApp का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। ऐसे में यूजर्स लंबे समय से एक ऐसे फीचर का इंतजार कर रहे थे, जिससे वे अपने मैसेज को पहले से टाइप करके किसी तय समय और तारीख पर अपने आप भेज सकें। अब यह इंतजार जल्द ही खत्म होता नजर आ रहा है, क्योंकि WhatsApp अपने अपकमिंग “मैसेज शेड्यूल फीचर” पर काम कर रहा है।
WhatsApp का नया Scheduled Messages फीचर- WhatsApp के नए-नए फीचर्स को ट्रैक करने वाली प्रसिद्ध वेबसाइट Wabetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस समय “Scheduled Messages” नाम के फीचर की टेस्टिंग कर रही है। यह फीचर फिलहाल TestFlight बीटा प्रोग्राम के तहत डेवलपमेंट स्टेज में है और अभी आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है। हालांकि, जो जानकारी सामने आई है, उससे यह साफ हो गया है कि आने वाले समय में यह फीचर WhatsApp के सबसे उपयोगी टूल्स में से एक साबित हो सकता है।
शेड्यूल मैसेज- इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यूजर्स पहले से मैसेज टाइप कर सकेंगे और उसके साथ भेजने का समय व तारीख सेट कर पाएंगे। जैसे ही निर्धारित समय आएगा, मैसेज अपने आप सामने वाले व्यक्ति या ग्रुप को डिलिवर हो जाएगा। इससे बर्थडे विश, एनिवर्सरी की शुभकामनाएं, मीटिंग रिमाइंडर, जरूरी सूचना या फिर किसी खास मौके पर भेजे जाने वाले मैसेज को समय पर भेजना बेहद आसान हो जाएगा। Wabetainfo द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स में साफ दिखाई देता है कि WhatsApp चैट इंटरफेस में “शेड्यूल मैसेज” का एक नया ऑप्शन जोड़ा जाएगा। इसके जरिए यूजर न सिर्फ मैसेज शेड्यूल कर पाएंगे, बल्कि यह भी देख सकेंगे कि उन्होंने कितने मैसेज शेड्यूल कर रखे हैं, जो अभी तक भेजे नहीं गए हैं। यह फीचर पर्सनल चैट के साथ-साथ ग्रुप चैट में भी काम करेगा, जिससे टीमवर्क और बेहतर प्लानिंग में काफी मदद मिलेगी।
📝 WhatsApp beta for iOS 26.7.10.72: what's new?
WhatsApp is working on a feature that allows users to schedule messages in their chats, and it will be available in a future update!https://t.co/JbzNXUEAlt pic.twitter.com/NFDUmCpd4y
— WABetaInfo (@WABetaInfo) February 21, 2026
खास बात यह है कि WhatsApp का यह अपकमिंग फीचर iOS के लिए Beta version 26.7.10.72 में देखा गया है। यानी शुरुआत में यह सुविधा iPhone यूजर्स के लिए बीटा वर्जन में उपलब्ध हो सकती है और इसके बाद इसे धीरे-धीरे सभी प्लेटफॉर्म्स पर रोलआउट किया जाएगा। आने वाले दिनों में इस फीचर से जुड़ी और भी जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। आज के तेज रफ्तार जीवन में कई बार हम जरूरी मैसेज भेजना भूल जाते हैं या सही समय पर भेज नहीं पाते। ऐसे में यह शेड्यूल फीचर समय की बचत के साथ-साथ कम्युनिकेशन को और ज्यादा स्मार्ट बना देगा। खासतौर पर बिजनेस यूजर्स, स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए यह फीचर बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।











