आज सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज़ उछाल देखने को मिला है। घरेलू वायदा बाजार MCX से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक दोनों कीमती धातुओं में तेज़ी का माहौल बना हुआ है। सोना और चांदी दोनों ही नए रिकॉर्ड स्तरों के करीब पहुंच चुके हैं, जिससे निवेशकों के साथ-साथ आम खरीदारों की भी चिंता बढ़ गई है।
MCX पर अप्रैल 2026 डिलीवरी वाले गोल्ड में 1.03 फीसदी यानी करीब 1600 रुपये से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। इसके साथ ही सोने का भाव बढ़कर 1,58,421 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं जून 2026 डिलीवरी वाला गोल्ड भी 0.86 फीसदी यानी 1377 रुपये की बढ़त के साथ 1,61,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोना तो 1,64,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया, जो अब तक के सबसे ऊंचे स्तरों में से एक है।
चांदी की बात करें तो इसमें सोने से भी ज्यादा तेज़ी देखने को मिली। MCX पर चांदी की कीमत में करीब 3.72 फीसदी यानी लगभग 9400 रुपये का जबरदस्त उछाल आया और यह 2,61,558 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। मई 2026 डिलीवरी वाली चांदी में 8000 रुपये से ज्यादा और जून 2026 डिलीवरी वाली चांदी में 3752 रुपये की तेजी दर्ज की गई। मार्च 2026 डिलीवरी वाली चांदी में सबसे ज्यादा उछाल देखा गया। इसमें 4.85 फीसदी की तेजी आई और कीमत 12,252 रुपये बढ़कर 2,64,800 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई। कारोबार के दौरान चांदी का न्यूनतम स्तर 2,57,938 रुपये और उच्चतम स्तर 2,64,950 रुपये रहा। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,52,548 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो वहां भी सोने और चांदी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। स्पॉट गोल्ड करीब 1.04 फीसदी बढ़कर 5,083 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया। वहीं स्पॉट सिल्वर में और भी ज्यादा तेजी रही। इसमें करीब 4.67 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और इसकी कीमत 3.75 डॉलर उछलकर 84 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई। विशेषज्ञों का मानना है कि दुनिया भर में बढ़ती भू-राजनीतिक तनाव, महंगाई की चिंता, डॉलर में कमजोरी और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने के कारण सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। इसके अलावा केंद्रीय बैंकों की ओर से भी सोने की खरीदारी बढ़ी है, जिससे कीमतों को और सहारा मिला है।
आपके शहर में आज का गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)
नई दिल्ली
- 24K- ₹1,57,950
- 22K- ₹1,44,788
- 18K- ₹1,18,463
चंडीगढ़
- 24K- ₹1,58,150
- 22K- ₹1,44,971
- 18K- ₹1,18,613
रायपुर
- 24K- ₹1,58,080
- 22K- ₹1,44,907
- 18K- ₹1,18,560
मुंबई
- 24K- ₹1,58,230
- 22K- ₹1,45,044
- 18K- ₹1,18,673
पटना
- 24K- ₹1,58,060
- 22K- ₹1,44,888
- 18K- ₹1,18,545
जयपुर
- 24K- ₹1,58,120
- 22K- ₹1,44,943
- 18K- ₹1,18,590
कानपुर / लखनऊ
- 24K- ₹1,58,190
- 22K- ₹1,45,008
- 18K- ₹1,18,643
भोपाल / इंदौर
- 24K- ₹1,58,310
- 22K- ₹1,45,118
- 18K- ₹1,18,733
आज चांदी के ताजा रेट (₹प्रति किलो)
- नई दिल्ली- ₹2,61,200
- मुंबई- ₹2,61,650
- कानपुर- ₹2,62,310
- लखनऊ- ₹2,62,310
- भोपाल- ₹2,62,520
- इंदौर- ₹2,62,520
- चंडीगढ़- ₹2,62,240
- रायपुर- ₹2,62,140
- कोलकाता- ₹2,61,300
- चेन्नई- ₹2,62,410
- पटना- ₹2,61,510
- जयपुर- ₹2,61,610













