उधम सिंह नगर: खटीमा परगना क्षेत्र में थारू बुक्सा बाहुल्य जनजाति क्षेत्र में ईसाई मिशनरियों द्वारा एक घर में प्रार्थना सभा के जरिए धर्मांतरण कराए जाने का बजरंगदल ने संज्ञान लेते हुए विरोध दर्ज करवाया इस दौरान उनकी मिशनरी वर्कर्स और भवन स्वामी से नोंकझोंक भी है।
ये मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उक्त भवन को सील कर दिया और भवन स्वामी को आरोप पत्र संबंधी नोटिस भी दे दिया।
इसे भी पढ़ें: RSS प्रमुख डॉ मोहन भागवत ने उत्तराखंड UCC की प्रशंसा की, कहा- इस जैसा कानून देश में लाया जाए
मसीही नाम के व्यक्ति के घर पर चल रही थी प्रार्थना सभा
जानकारी के मुताबिक, चकरपुर में किसी मसीही नाम का व्यक्ति के घर परिसर में ये प्रार्थना सभा चल रही थी उक्त व्यक्ति ने कुछ साल पहले अपना धर्म परिवर्तन करके ईसाई धर्म अपना लिया था अब उसके द्वारा यहां के गांवों में हिंदू जनजाति के लोगों को वस्तु प्रलोभन के जरिए कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, ऐसी सूचना मिलने पर हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों द्वारा विरोध दर्ज करवाया गया था।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने इस सूचना की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायती पत्र मिलने के बाद उक्त मामले की जांच पड़ताल की गई जिसके बाद विवादास्पद स्थान को सील कर दिया गया है।

















