पद्म सम्मान 2026 : साधकों का सम्मान
June 24, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

पद्म सम्मान 2026 : साधकों का सम्मान

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के पांच कार्यकर्ताओं को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। शायद ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी संगठन के इतने लोगों को एक साथ राष्ट्रीय सम्मान मिल रहा है। इन कार्यकर्ताओं के सम्मान से वनवासी कल्याण आश्रम के अन्य कार्यकर्ता बेहद खुश हैं

Written byLalit FularaLalit Fulara
Feb 10, 2026, 05:33 pm IST
in भारत, छत्तीसगढ़
नरेशचंद्र देव बर्मा

नरेशचंद्र देव बर्मा

इस वर्ष राष्ट्रपति ने 131 पद्म पुरस्कारों की स्वीकृति दी है, जिनमें 2 युगल पुरस्कार (युगल पुरस्कार को एक ही माना जाता है) शामिल हैं। पांच विभूतियों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री सम्मान देने का निर्णय लिया गया है। सम्मान प्राप्त करने वालों में 19 महिलाएं भी हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इनमें पांच ऐसी विभूतियां हैं जो अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। ये हैं-तेची गुविन, नरेशचंद्र देव बर्मा, बुधरी ताती, डॉ. रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले। अपने इन कार्यकर्ताओं के सम्मान पर वनवासी कल्याण आश्रम के संगठन मंत्री अतुल जोग कहते हैं, “एक ही वर्ष में कल्याण आश्रम के पांच कार्यकर्ताओं को पद्श्री से सम्मानित करना पूरे संगठन के लिए गर्व की बात है। पूरा वनवासी समाज खुश है।”

राष्ट्रीय सम्मान मिलने की घोषणा के बाद बुधरी ताती बहुत भावुक हैं। कहती हैं, “वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में करीब 45 वर्ष से एक साधारण कार्यकर्ता के नाते समाज के बीच कार्य कर रही हूं, लेकिन कभी यह नहीं सोचा था कि एक दिन पद्मश्री जैसा सम्मान मुझे मिलेगा। यह केवल मेरा सम्मान नहीं है, बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं का है, जो एक लक्ष्य लेकर दिन-रात नि:स्वार्थ सेवा कार्य कर रहे हैं।”

2008 से बुधरी ताती हीरानार, दंतेवाड़ा में ‘मां संखिनी महिला उत्थाेन केंद्र’ चला रही हैं। इस केंद्र के माध्यम से लड़कियों के लिए एक छात्रावास चलता है और गांव-गांव में जागृति शिविर लगाए जाते हैं। इनके माध्यम से महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, नशा-मुक्ति, स्वरोजगार आदि के लिए प्रेरित किया जाता है। वे कहती हैं, “महिलाओं के उत्थान के बिना न तो भारत आगे बढ़ सकता है और न ही कोई परिवार सशक्त हो सकता है।”

2000 से कल्याण आश्रम के कार्यकर्ता के नाते समाज सेवा करने वाले तेची गुविन को इस सम्मान की सूचना उस समय मिली जब वे सुंदरवन, पश्चिम बंगाल में प्रवास कर रहे थे। 25 जनवरी को नई दिल्ली से गए एक फोन के माध्यम से पता चला कि उन्हें पद्मश्री सम्मान मिलने जा रहा है। वे कहते हैं, “मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को इतना बड़ा सम्मान मिले, यह तो किसी चमत्कार से कम नहीं है।’’
तेची गुविन वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष और अरुणाचल प्रांत के अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही वे ‘निशि हेरिटेज फेथ एंड कल्चरल सोसायटी’ के मार्गदर्शक हैं। वे अरुणाचल प्रदेश सरकार में ‘आर्किटेक्ट’ रहे हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद वे जनजाति समाज के धर्म और संस्कृति के संरक्षण में अहम योगदान दे रहे हैं।

जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा कार्य करने वाले त्रिपुरा के प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं साहित्यकार नरेशचंद्र देव बर्मा को भी पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा। अगरतला के रहने वाले नरेशचंद्र देव बर्मा त्रिपुरा विधानसभा के ग्रंथालय से सेवानिवृत्त हुए हैं। वे अनेक वर्ष से त्रिपुरा कल्याण आश्रम के उपाध्यक्ष और अध्यक्ष के नाते संगठन के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहे हैं। वे वनवासी समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

डॉ. रामचंद्र गोडबोले और उनकी धर्मपत्नी सुनीता गोडबोले को संयुक्त रूप से पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इन दोनों ने बस्तर को ही अपना कर्मक्षेत्र और घर बना लिया है। डॉ. गोडबोले कहते हैं, “मैं अपनी पत्नी के साथ कई दशक से भारत माता के बच्चों की सेवा कर रहा हूं। इसलिए मुझे लगता है कि यह सम्मान भारत माता ने दिया है।” वे यह भी कहते हैं, “जब सेवा के लिए गांव-गांव भटकते थे, तो लगता था कि हमारे काम को कौन देख रहा है, लेकिन अब विश्वास हो गया कि अच्छे काम का फल अच्छा ही मिलता है।” डॉ. गोडबोले ने आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा में औपचारिक शिक्षा प्राप्त की है।

युवावस्था में ही उनके मन में समाज सेवा का बीज अंकुरित हो गया और उन्होंने तय कर लिया कि चिकित्सा उनके लिए आजीविका नहीं, बल्कि साधना होगी। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़े और नासिक जिले के कनाशी स्थान पर निवास करने वाले भील जनजाति समाज के बीच स्वास्थ्य सेवा का कार्य प्रारंभ किया। कुछ वर्ष बाद उन्हें छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बारसूर गांव भेजा गया, जहां एक स्वास्थ्य केंद्र लंबे समय से बंद पड़ा था। यही स्थान उनकी स्थायी कर्मभूमि बन गया।

कल्याण आश्रम ने उन्हें अकेले न जाने की सलाह दी और पहले विवाह करने का सुझाव दिया। इसी दौरान उनकी भेंट पुणे की सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता पुराणिक से हुई, जो महिला सशक्तिकरण और साक्षरता अभियानों में सक्रिय थीं। सुनीता ताई भी वनवासी कल्याण आश्रम के रायगढ़ जिले में स्थित जांभिवली केंद्र पर कार्य कर रही थीं। दोनों के विचार और सेवा-भावना में समानता थी। विवाह के मात्र दो सप्ताह बाद ही दोनों सुदूर क्षेत्र बस्तर पहुंच गए और जनजाति समाज के साथ जीवन को आत्मसात कर लिया।
यह कहना शायद अतिशयोक्ति नहीं होगी कि इन समाज साधकों को पद्मश्री सम्मान देने से इस सम्मान का ही मान बढ़ा है।

परंपरा में परिवर्तन

बीते दस-बारह वर्षों में पद्म सम्मानों की परंपरा में जो परिवर्तन देखने को मिला है, वह भारतीय लोकतंत्र और सामाजिक चेतना के विकास का महत्वपूर्ण संकेत है। लंबे समय तक पद्म पुरस्कारों को एक विशिष्ट वर्ग से जुड़ा हुआ माना जाता रहा, जहां प्रसिद्ध व्यक्तित्व, सत्ता के निकट लोग या बड़े मंचों पर दिखाई देने वाले नाम ही सम्मानित होते थे। इस कारण समाज के भीतर यह धारणा बन गई थी कि ये सम्मान आम नागरिकों की पहुंच से बाहर हैं। वर्तमान सरकार ने इस सोच को बदलने का प्रयास किया और पद्म सम्मानों को वास्तव में जन सम्मान का स्वरूप देने की दिशा में ठोस कदम उठाए।

सरकार ने पद्म पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सहभागी बनाया। आम नागरिकों से नामांकन आमंत्रित किए गए, जिससे समाज के उन लोगों की पहचान संभव हो सकी जो बिना किसी प्रचार या प्रसिद्धि के राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। इसका परिणाम यह हुआ कि पद्म सम्मान पाने वालों की सूची में किसान, श्रमिक, शिक्षक, लोक कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता, पारंपरिक चिकित्सा से जुड़े लोग, पर्यावरण संरक्षण में लगे ग्रामीण और वनवासी समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होने लगे।

यह बदलाव वीआईपी कल्चर को समाप्त करने की दिशा में एक मजबूत संदेश देता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि राष्ट्र का सम्मान केवल पद या प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि कर्म और समर्पण से अर्जित होता है। जिन नागरिकों ने सीमित संसाधनों के बावजूद समाज की समस्याओं का समाधान खोजा, स्थानीय स्तर पर परिवर्तन लाया और दूसरों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाला, उन्हें राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया गया। इससे समाज में यह विश्वास मजबूत हुआ कि पारदर्शी और निष्ठापूर्वक किए गए प्रयास और सेवा भावना को देश पहचान और मान देता है।

इस नीति का एक महत्वपूर्ण सामाजिक प्रभाव यह भी है कि यह युवाओं और सामान्य नागरिकों को प्रेरित करती है। जब कोई साधारण व्यक्ति, जो अपने गांव या समुदाय में निस्वार्थ भाव से काम कर रहा है, पद्म सम्मान पाता है, तो यह संदेश जाता है कि बड़े बदलाव के लिए बड़े पद की आवश्यकता नहीं होती। यह प्रेरणा समाज में सेवा, नवाचार और दायित्व की भावना को बढ़ावा देती है।

तथ्यात्मक दृष्टि से देखें तो बीते वर्षों में पद्म पुरस्कार पाने वालों में ग्रामीण, जनजातीय और अर्ध शहरी पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कई ऐसे नाम सामने आए हैं जो दशकों तक अपने क्षेत्र में काम करते रहे, लेकिन कभी सुर्खियों में नहीं आए। यह इस बात का प्रमाण है कि सरकार ने सम्मान की दृष्टि को व्यापक और समावेशी बनाने का प्रयास किया है।

Topics: बस्तर और अबूझमाड़दंतेवाड़ानशा-मुक्ति और शिक्षाPadma awards 2026ललित फुलाराडॉ. रामचंद्र गोडबोलेसाधकों का सम्मानपद्मश्री विजेता 2026जनजाति संस्कृतिबुधरी तातजनजाति समाजनरेशचंद्र देव बर्माअखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रमसुनीता गोडबोलेसामाजिक परिवर्तननि:स्वार्थ सेवा कार्यपाञ्चजन्य विशेष
Lalit Fulara
Lalit Fulara
उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले के सुदूर स्थित छोटे से गाँव 'पटास' में पैदाइश. कला-साहित्य में विशेष रुचि. पहला नॉवेल 'घासी: लाल कैंपस का भगवाधारी' प्रकाशित. विगत 12 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय. करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से हुई और उसके बाद ज़ी न्यूज़, न्यूज़18, राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला और इंडियाडॉटकॉम होते हुए वर्तमान में पांचजन्य डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. पत्रकारिता में एम.ए माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से किया है. [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार

राष्ट्र-चिंतक डॉ. हेडगेवार

बनाएं स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत

अंदमान निकोबार : भारत को मिली नई ‘ऊर्जा’

रुपये की अग्नि परीक्षा

सेना के खिलाफ प्रदर्शन करते पीओजेके के लोग

पीओजेके : दमन से भी नहीं दबा हाैसला

विशेष रिपोर्ट : क्या इस्लाम देगा इन आंसुओं का हिसाब

Load More

ताज़ा समाचार

मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

एफआईएच प्रो लीग : हॉकी में भारत की शानदार जीत, पाकिस्तान को 4-3 से हराया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

UCC : मप्र में 90 फीसद से अधिक नागरिक यूसीसी के पक्ष में, अल्पसंख्यक समुदाय का भी बड़ी संख्या में समर्थन

देवेंद्र फडणवीस

UCC : उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद महाराष्ट्र में भी लागू होगा यूनिफार्म सिविल कोड, सरकार ने शुरू की प्रक्रिया

ख्वाजा आसिफ, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की धमकी पर भारत का करारा जवाब, PoJK का जिक्र कर लगाई लताड़

आप विधायक चैतर बसावा

गुजरात: AAP विधायक को 7 साल की सजा, बने कैदी नंबर 90888, नहीं लड़ पाएंगे 6 साल तक चुनाव

भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

भगवंत मान के वीडियो को फर्जी साबित करने के लिए 10 लाख रुपए में बनी थी फोरेंसिक रिपोर्ट, 2 आरोपी गिरफ्तार

Shyama Prasad Mukherjee की मौत की जांच से Nehru क्यों डरे?

dr Shyama prasad Mukharjee mystirious death

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की रहस्यमयी मौत की अबूझ पहेली

गिरफ्तारी, अत्याचार और भय के माहौल में गुजरती थी रातें – hitler gandhi

महबूबा मुफ्ती

खीर भवानी मंदिर में महबूबा मुफ्ती: क्या उन कुछ लोगों के नाम बताएंगी,  जिन्होंने हिंदुओं के खिलाफ मस्जिदों से नारे लगवाए

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies