RSS किसी व्यक्ति या विचारधारा के विरुद्ध नहीं, राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहा संघ : डॉ. मोहन भागवत
August 23, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम संघ @100

RSS किसी व्यक्ति या विचारधारा के विरुद्ध नहीं, राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहा संघ : डॉ. मोहन भागवत

सरसंघचालक श्री मोहन भागवत ने कहा कि एक साझा सांस्कृतिक चेतना सभी को जोड़ती है, जिसे हिंदू संस्कृति कहा जाता है

Written byएजेंसीएजेंसी
Feb 7, 2026, 11:18 pm IST
inसंघ @100, महाराष्ट्र
श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

मुंबई, (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने शनिवार को मुंबई में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ किसी व्यक्ति, संगठन या विचारधारा के विरुद्ध नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है। डॉ. भागवत शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुंबई में आयोजित “नए क्षितिज” कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संघ किसी व्यक्ति, संगठन या विचारधारा के विरुद्ध नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है। संघ न तो अर्धसैनिक संगठन है और न ही सत्ता, प्रतिष्ठा या लोकप्रियता की आकांक्षा रखता है।

सामाजिक समरसता पर बल

डॉ. भागवत ने कहा कि संघ का कार्य अपने आप में अद्वितीय है, जिसे समझने के लिए न केवल देश बल्कि विदेश से भी लोग आते हैं। पांचों महाद्वीपों से लोग संघ की गतिविधियों का अध्ययन करने आते हैं और इसके कार्यों को लेकर जिज्ञासाएं प्रकट करते हैं। संघ का कार्य न किसी प्रतिस्पर्धा के परिणामस्वरूप शुरू हुआ और न ही किसी अन्य संगठन के विरोध में। संघ की तुलना अक्सर अन्य संगठनों, संस्थानों या राजनीतिक दलों से कर दी जाती है, जिससे अनेक बार भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ में स्वयंसेवकों को शारीरिक प्रशिक्षण के अंतर्गत लाठी चलाना सिखाया जाता है, लेकिन संघ न तो सैन्य संगठन है और न ही कुश्ती का अखाड़ा। यहां भारतीय परंपरा पर आधारित गीत, संगीत, अनुशासन और संस्कारों के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण तथा सामाजिक समरसता पर बल दिया जाता है।

भारत में चार तरह के हिंदू

इतिहास का उल्लेख करते हुए श्री मोहन भागवत ने कहा कि अंग्रेजों ने कांग्रेस की स्थापना एक ‘सुरक्षा वाल्व’ के रूप में की थी, लेकिन भारतीयों ने उसे स्वतंत्रता संग्राम का सशक्त माध्यम बना दिया। इसी प्रकार संघ भी समाज के भीतर सकारात्मक और रचनात्मक परिवर्तन के लिए सतत प्रयासरत है। हिंदू पहचान पर विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि देश में हिंदुओं के चार वर्ग दिखाई देते हैं। पहला वर्ग गर्व से स्वयं को हिंदू कहता है, दूसरा सहज रूप से अपनी पहचान स्वीकार करता है, तीसरा संकोच के साथ अपनी पहचान व्यक्त करता है और चौथा वह है जो अपनी पहचान भूल चुका है या जिसे भुला दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ शक्तियां इस अंतिम वर्ग को पूरी तरह विस्मृत करने का प्रयास कर रही हैं।

धर्म जीवन का मूल आधार

धर्मनिरपेक्षता पर टिप्पणी करते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि “धर्मनिरपेक्षता” के स्थान पर “पंथनिरपेक्षता” शब्द अधिक उपयुक्त है, क्योंकि धर्म जीवन का मूल आधार है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संघ से सीधे जोड़कर देखना उचित नहीं है। भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक दल है, जिसमें स्वयंसेवक कार्य करते हैं, लेकिन वे संघ के सदस्य नहीं बल्कि समाजसेवी के रूप में कार्यरत हैं।

हिंदू संस्कृति सभी को जोड़ती है

भाषा और संस्कृति के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां अनेक भाषाएं, देवी-देवता, खान-पान और परंपराएं हैं, किंतु एक साझा सांस्कृतिक चेतना सभी को जोड़ती है, जिसे हिंदू संस्कृति कहा जाता है।

कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

कार्यक्रम में देश के प्रमुख उद्योगपति और मनोरंजन जगत की अनेक प्रसिद्ध हस्तियां उपस्थित रहीं। उद्योग जगत से राधाकृष्ण दमानी, अजय पीरामल, दीपक पारेख, सज्जन जिंदल, नीलेश शाह और आशीष कुमार चौहान शामिल हुए। वहीं फिल्म एवं मनोरंजन क्षेत्र से सलमान खान, हेमा मालिनी, रोनी स्क्रूवाला, विनीत जैन, सुभाष चंद्रा, नितेश तिवारी, मोहित सूरी, रमेश टूरानी, बोनी कपूर, अदनान सामी, ओम राउत, विपुल शाह, प्रसाद ओक और इंद्र कुमार की उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त स्वामी स्वरूपानंद, अक्षत गुप्ता तथा इजराइल, ब्रिटेन और इटली के राजनयिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

Topics: मुंबईआरएसएस के 100 सालनए क्षितिजराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघसरसंघचालकमोहन भागवत
एजेंसी
एजेंसी
हिंदुस्थान समाचार (प्रतिष्ठत समाचार एजेंसी) [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

‘युवाओं को उपदेश नहीं, संवाद की जरूरत’: संघ की समन्वय बैठक में युवा पीढ़ी पर विशेष मंथन

बंटवारे के दाैरान भारत की सीमा की ओर बढ़ते हिदू शरणार्थी

#विभाजन : बरसों की सुनियोजित परिणति

ऑल इंडिया कोऑर्डिनेशन मीटिंग शुरू

विशाखापट्टनम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक शुरू, 21 अगस्त तक चलेगी

एक शिविर में राहत सामग्री का वितरण करते संघ के स्वयंसेवक (फाइल चित्र)

विभाजन की विभीषिका : संघ ने संभाला

युवा आबादी भारत की सबसे बड़ी ताकत, डेमोग्राफिक डिविडेंड को राष्ट्रीय शक्ति बनाएं: सरसंघचालक मोहन भागवत

श्री कृष्णगोपाल जी ने दिल्ली में केशवकुंज में फहराया तिरंगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री कृष्ण गोपाल जी ने केशवकुंज में किया ध्वजारोहण

Load More

ताज़ा समाचार

Aadhaar card update

बच्चे का Aadhaar बना है तो अभी कर लें ये काम, 30 सितंबर के बाद लग सकता है चार्ज

प्रतीकात्मक चित्र

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के चार सदस्यों के शव मिले, हत्या का आरोप

स्वाइन फ्लू

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, 2 साल की बच्ची में H1N1 वायरस की पुष्टि

भारत ने बना डाली पहली 100% स्वदेशी AK-203, ‘शेर’ ने पास किया फायरिंग टेस्ट

कीर्ति आजाद

तृणमूल सांसद कीर्ति आजाद के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला, सीआइडी जांच शुरू

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

तिरंगे की शान और 140 करोड़ देशवासियों के सपना ही अंतरिक्ष में भारत का संकल्पः प्रधानमंत्री मोदी

इस्कॉन की रथ यात्रा में पहुंचे अर्नोल्ड श्वार्जनेगर, रथ के सामने सेल्फी लेते दिखे; तस्वीरें वायरल

प्रतीकात्मक तस्वीर

खाड़ी देशों में पाकिस्तानियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 हजार से ज्यादा नागरिक डिपोर्ट, सऊदी अरब सबसे आगे

जुबिन भरूचा

कसाब की सजा बदलने की मांग करने वाले की MI में एंट्री! नियुक्ति पर मचा बवाल, उठे सवाल

एनआईए (प्रतीकात्मक चित्र)

NIA ने जम्मू-कश्मीर में 10 ठिकानों पर मारा छापा, स्थानीय नेटवर्क और आतंकी साजिश के गठजोड़ की जांच तेज

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies