‘मैं क्यों पहूं कुरान’, स्वधर्म रक्षा के प्रकाश स्तम्भ गुरु रविदास जी
June 25, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम धर्म-संस्कृति

‘मैं क्यों पहूं कुरान’, स्वधर्म रक्षा के प्रकाश स्तम्भ गुरु रविदास जी

ओशो ने संत रैदास को भारत के संतों के आकाश का ध्रुवतारा कहा। जानिए कैसे रैदास ने सिकंदर लोदी के धर्मांतरण दबाव को ठुकराया।

Written byराकेश सैनराकेश सैन — edited by कुलदीप सिंह
Jan 30, 2026, 02:12 pm IST
in धर्म-संस्कृति, पंजाब
Sant ravidas

संत रविदास

बीसवीं सदी के विचारक ओशो ने गुरु रविदास जी को बुद्ध पुरुषों रूपी तारों से भरे भारत के आकाश का ध्रुव तारा बताया था। वो कहते हैं कि रैदास और कबीर दोनों एक ही संत रामानंद के शिष्य हैं! रामानंद गंगोत्री हैं जिनसे कबीर और रैदास की धाराएं बही हैं। रैदास के गुरु हैं रामानंद जैसे अदभुत व्यक्ति; और रैदास की शिष्या है मीरा जैसी अदभुत नारी! इन दोनों के बीच में रैदास की चमक अनूठी है। रामानंद को लोग भूल ही गए होते अगर रैदास और कबीर न होते। जैसे फल से वृक्ष पहचाने जाते हैं वैसे शिष्यों से गुरु पहचाने जाते हैं। रैदास का अगर एक भी वचन न बचता और सिर्फ मीरा का यह कथन बचता, ‘गुरु मिल्या रैदास जी’, तो काफी था। क्योंकि जिसको मीरा गुरु कहे, वह कुछ ऐसे—वैसे को गुरु न कह देगी। जब तक परमात्मा बिलकुल साकार न हुआ हो तब तक मीरा किसी को गुरु न कह देगी। इसलिए रैदास को मैं कहता हूं, वे भारत के संतों से भरे आकाश में ध्रुवतारा हैं।

गुरु रविदास जी भारत में उस समय पैदा हुए जब विदेशी आततायियों का शासन था और इन शासकों पर जबरन धर्मांतरण की सनक सवार थी। संत रैदास को मुसलमान बनाने से उनके लाखों भक्त भी मुसलमान बन जायेंगे ऐसा सोच कर धर्मपरिवर्तन के लिए उन पर अनेक प्रकार के दबाव आये, किन्तु संत रैदास की श्रद्धा और निष्ठा को हम अटूट पाते हैं। सदना पीर इनको मुसलमान बनाने आया था. किन्तु इनकी ईश्वर-भक्ति और आध्यत्मिक-साधना से प्रभावित होकर सदना पीर हिन्दू हो कर रामदास नाम से उनका शिष्य बन गया। एक ओर तो गुरु रविदास जी जातिगत भेद, ढोंग, कर्मकांड आदि के विरोध में संघर्ष करते हैं, किन्तु वैदिक धर्म के दार्शनिक  पक्ष में अपनी पूर्ण आस्था बराबर रखते हैं।

सिकंदर लोदी ने की थी मुसलमान बनाने की कोशिश

सिकंदर लोदी उनको मुसलमान बनाने के लिए प्रलोभन तथा दवाब दोनों की नीति अपनाता है, लोगों को उनके पास भेजता है, किन्तु उनका उत्तर सीधा-सपाट है। वे बार-बार हिन्दू धर्म में अपनी श्रद्धा, निष्ठा तथा आस्था व्यक्त करते है। उनकी दृष्टि तथा सोच स्पष्ट है –

वेद वाक्य उत्तम धरम, निर्मल वाका ज्ञान।
यह सच्चा मत छोडक़र, मैं क्यों पहूं कुरान।
स्रुति-सास्त्र-स्मृति गाई, प्राण जाय पर धरम न जाई।
कुरान बहिश्त न चाहिए, मुझको हूर हजार।
वेद धरम त्यागूं नहीं, जो गल चलै कटार।
वेद धरम है पूरण धरमा, करि कल्याण मिटावे भरमा।
सत्य सनातन वेद हैं, ज्ञान धर्म मर्याद।
जो ना जाने वेद को, वृथा करे बकवाद।
– (हमारे साधु संत, भाग-1, पृ. 22-23)

धर्मपरिवर्तन से इन्कार करने पर सिकन्दर लोदी ने संत रैदास को कठोर दण्ड देने की धमकी दी तो उन्होंने निर्भीकता के साथ उत्तर दिया –

मैं नहिं दब्बू बाल गँवारा, गंग त्याग गहूँ ताल किनारा।
प्राण तंजू पर धर्म न देऊँ, तुमसे शाह सत्य कह देऊँ।
चोटी शिखा कबहुँ नहिं त्यागँ, वस्त्र समेत देह भल त्यागँ।
कंठ कृपाण का करौ प्रहारा, चाहें डुबावो सिन्धु मंझारा॥

मुस्लिम आतंक के काल में भी भक्ति की गंगा प्रवाहित की

मुस्लिम आतंक के उस कठिन काल में भी संत रैदास ने सच्ची भक्ति की निर्मल गंगा प्रवाहित कर दी। उन्होंने सैकड़ों भक्ति पदों की रचना की और उन पदों को भाव विभोर होकर वे गाते थे। वे अपने इष्ट को गोविन्द, केसव, राम, कान्हा, बनवारी, कृष्ण-मुरारी, दीनदयाल, नरहरि, गोपाल, माधो आदि विविध नामों से सम्बोधित करते हैं, किन्तु उनका ईश्वर मन्दिर में मूर्ति की तरह विराजित भगवान् से भिन्न है। वह तो घट-घट वासी निराकार ब्रह्म की सुन्दर प्रतीति है।  गुरु रैदास कहते हैं कि राम के बिना इस जंजाल से मुक्ति कठिन है –

राम बिन संसै गांठिन छुटै।।
काम क्रोध मद मोह माया, इन पंचनि मिलि लुटे।
(वही, पृ. 50)
भक्त रैदास परमहंस की निस्पृह स्थिति में पहुँच गए। वे कहते हैं कि मैंने संसार के सब रिश्ते-नाते तोड़ दिये हैं, अब तो केवल प्रभुचरणों का ही सहारा है:

मैं हरि प्रीति सबनि सौं तोरी,
सब सौं तोरी तुम्हें संग जोरी।
सब परिहरि मैं तुमहीं आसा, मन बचन क्रम कहै रैदासा।।
– (हमारे साधु संत, भाग-1, पृ. 51)
भक्त रैदास के अभीष्ट राम हैं, सर्वव्यापी राम। उसी भक्ति के सहारे वे जीवन के सारे कार्य कर रहे हैं। उनके सभी कार्य राम को समर्पित हैं। उनका अपना कुछ भी नहीं, जो भी कुछ है वह राम का ही है –

राम नाम धन पायौ तार्थे, सहज करूँ व्यौहार रे।
राम नाम हम लादयौ ताथै, विष लाद्यौ संसार रे॥
– (हमारे साधु संत, भाग-1,प.79)

भक्ति वह मार्ग है जो धीरे-धीरे साधक को प्रभु से जोड़ता है और भक्त का अधिकार अपने प्रभु पर बढ़ता चलता है। भक्ति की पराकाष्ठा देखिये कि रैदास कह उठते है कि भगवान् आपकी सार्थकता के लिए हम आवश्यक हैं। भक्ति से परिपूर्ण रैदास अधिकार पूर्वक अपने प्रभु से जुड़े हुए हैं और कहते हैं –

अब कैसे छूटे राम रट लागी।
 प्रभुजी तुम चन्दन हम पानी।
जाकी अंग-अंग बास समानी
 प्रभुजी तुम घन वन हम मोरा।
जैसे चितवत चंद चकोरा
 प्रभुजी तुम मोती हम धागा।
जैसे सोनहिं मिलत सोहागा।
प्रभुजी तुम स्वामी हम दासा।
ऐसी भक्ति करै रैदासा॥
– (बूंद मिले सागर में, पृ. 24)

राम नाम की रट क्यों छूटे

अर्थात् राम नाम की जो रट लगी है वह कैसे और क्यों छूटेगी, यह निरंतरता कैसे टूटेगी, जब ध्यान है कि हम प्रभु की सार्थकता के लिए सार्थक हैं। प्रभुजी आप चन्दन हैं तो हम पानी हैं, हम आपके साथ मिलकर घिसेंगे। तभी तो आपकी सुगन्ध सभी ओर फैलेगी। आप जल भरे मेघ हैं तो हम मोर हैं. हमारे नृत्य करने से ही तो आपकी शोभा होती है। आप चन्द्रमा हैं तो हम चकोर पक्षी हैं। चकोर की आँखें ही चन्द्रमा की शीतलता का अनुभव करती हैं। प्रभुजी आप दीपक हैं तो हम उसकी बाती हैं, बाती के बिना कैसे प्रकाश देगा दीपक? आप मोती हैं तो हम धागा हैं किन्तु बिना धागा प्रभु के गले का हार कैसे बनेगा? आप स्वर्ण हैं तो हम सुहागा हैं। हमारे बिना सोना चमकेगा कैसे? प्रभुजी आप स्वामी हैं और हम दास हैं।

रैदास ने ऐसी भक्ति की है कि अब वह प्रभु के साथ एकरूप हो गया है। यद्यपि पानी, बाती, धागा, सुहागा आदि मूल्यहीन हैं, किन्तु इनके बिना चन्दन, दीपक, मोती, स्वर्ण आदि अपना अस्तित्व नहीं बना पाते। संत रैदास प्रभु के साथ घुल-मिल गए, एकाकार हो गए। भक्त रैदास ने ऐसा सम्बन्ध जोड़ा हैकि प्रभु को यदि प्रभु  बनना है तो भक्त रैदास साथ रहेगा, एक क्षण को भी रैदास प्रभु को छोडऩा नहीं चाहते। गुरु रैदास प्रभु को कहते हैं कि मैं तुमको अब नहीं छोड़ेंगा और अब आप भी मुझसे दूर नहीं जा सकते। एक पद में वे गाते हैं –

जो हम बाँधे मोह फाँस हम प्रेम बंधनि तुम बांधे।
पने छूटन को जतन करह हम छूटे तुम आराधे॥
– (संत और सूफी साहित्य, पृ. 122)

अर्थात ‘हे माधव! यदि तुमने मुझे संसार के मोह में बाँध रखा है तो मैंने भी अपने प्रेम से बाँध रखा है। मैं तो तुम्हारी आराधना करके बंधन मक्त हो गया हूँ  (मेरा भवपाश अवश्य कटेगा), अब प्रभु आप अपने छूटने का उपाय से आप कैसे छूटोगे? गुरु रैदास ने अपने जीवन में यह सिद्ध कर दिया कि त्याग, समर्पण और भगवद्भक्ति से व्यक्ति ऊँचा उठता चलता है और फिर उसकी जाति महत्वहीन हो जाती है।
गुरु रैदास का भक्तिभाव देखकर काशी नरेश उनके शिष्य बन गए। चित्तौड़ के महाराणा उदय सिंह की पत्नी झाली रानी संत रैदास की शिष्या हो गयीं। कुछ इतिहासकार उस झाली रानी को राणा कुम्भा की माँ तथा कोई उसको राणा सांगा की धर्मपत्नी समझते हैं। संत नाभादास ने भक्तमाल में इसका वर्णन किया है-

बसत चित्तौर माँझ रानी एक झाली नाम,
नाम बिन काम खालि आनि शिष्य भई है॥
-(संत रैदास, पृ. 23)

देशभर में प्रतिष्ठा प्राप्त, ऐश्वर्य, शक्ति-सम्पन्न चित्तौड़ की कुलवधू मीरा ने भी रैदास को ही अपना गुरु स्वीकार किया। कृष्णभक्ति में आकंठ डूबी मीरा अनेक प्रकार का विरोध सहन करती हुई गुरु रैदास की शरण में आ गयीं। उन्हीं से मीरा ने आशीर्वाद पाया और भक्ति में लीन हो गईं। मीरा और भक्त रैदास का मिलन सगुण और निर्गुण भक्ति-धाराओं का मिलन तो है ही, साथ ही साथ जातिगत आधार पर भेद मानने वालों को एक सुन्दर अनुकरणीय सीख भी है।

Topics: Raidas jiSikandar LodiRaidas's conversion to IslamGuru Ravidasगुरु रविदाससंत रैदासSaint RaidasGuru Ravidas Jiरैदास जीगुरु रविदास जीसिकंदर लोदी रैदास धर्मांतरण
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

पंजाब के जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

आदमपुर एयरपोर्ट का बदला नाम

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब में किया बड़ा ऐलान, आदमपुर एयरपोर्ट का नाम अब “श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट”

डेरा सचखंड बलां प्रमुख संत निरंजन दास जी ने की PM मोदी से मुलाकात

समरसता के संवाहक संत रविदास

कबीर के गुरुभाई और कृष्णभक्त मीराबाई के गुरु संत रविदास

संत रविदास

संत रविदास जयंती : प्रभु, तुम चंदन हम पानी!

व्याख्यानमाला को संबोधित करते हुए डॉ. कृष्णगोपाल

‘भारत में संत और आचार्य परंपरा’ पर व्याख्यान

Load More

ताज़ा समाचार

Rajkot Nandini Bosamiya Suicide Case Aslam Hussein Sama Live In Partner Torture Investigation

“पापा मैं जिंदगी की जंग हार गई हूं”: राजकोट में मुस्लिम प्रेमी का टॉर्चर और हिंदू लड़की की मौत, परिजनों को हत्या का शक

Rahul Gandhi

‘कन्फ्यूजन’ या राजनीतिक आरोपों की जल्दबाजी? राहुल गांधी का बयान पर खेद, लेकिन सवाल बरकरार !

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने मानहानि मामले में हाईकोर्ट में लिखित आवेदन देकर बयान पर जताया खेद

50 Years of Emergency India Sunil Ambekar Ram Bahadur Roy Patna Seminar RSS

आपातकाल की सबसे बड़ी सीख : जागरूक समाज ही लोकतंत्र का वास्तविक प्रहरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

रानी दुर्गावती के नाम पर होगा जबलपुर एयरपोर्ट का नाम, केन्द्र को भेजेंगे प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

maharashtra government considers printing bride groom dob on wedding cards

महाराष्ट्र में बाल विवाह पर कड़ा प्रहार: शादी के कार्ड पर छपेगी दूल्हा-दुल्हन की जन्मतिथि! सरकार ला रही नया नियम

israel will not withdraw from southern lebanon defence minister israel katz

‘अमेरिका कहेगा, तब भी नहीं हटेंगे’ : दक्षिणी लेबनान पर इज़राइल का बड़ा एलान

rashtra sevika samiti praveen shiksha varg concludes nagpur shanta kumari

“वैश्विक संघर्षों के बीच हिंदू जीवन-दृष्टि ही दिखाएगी शांति का मार्ग” : प्रमुख संचालिका शांता कुमारी

AAP MLA Chaitar Vasava Bharuch Court Summons Bharuch Police Case Investigation

जेल में बंद AAP विधायक चैतर वसावा की मुश्किलें और बढ़ीं: अब भरूच कोर्ट ने भेजा समन; पुलिस की बदनामी करने का आरोप!

howrah shibpur tmc leader attacks-bjp supporting locality manoj khan

हावड़ा: शिवपुर में TMC नेता की अगुवाई में हुई भारी बमबाजी और फायरिंग, भाजपा नेता थे निशाना, जमकर लगे मजहबी नारे

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies