देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके तहत सरकार हर साल किसानों को 6,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है। यह पैसा तीन किस्तों में, हर चार महीने में 2,000 रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है।
पिछली बार सरकार ने 19 नवंबर 2025 को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी की थी। इससे पहले 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से 19वीं किस्त जारी की थी। अब 21वीं किस्त को काफी समय हो चुका है, इसलिए किसानों के मन में यह सवाल है कि 22वीं किस्त कब आएगी और कहीं उनका नाम लिस्ट से हट तो नहीं गया है।
22वीं किस्त से पहले स्टेटस चेक करना क्यों जरूरी है- सरकार समय-समय पर पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की जांच करती रहती है। इस दौरान कई किसानों की जानकारी में गड़बड़ी पाई गई थी। इसी वजह से लगभग 30 लाख किसानों की 20वीं किस्त रोक दी गई थी। 21वीं में भी कई किसानों की e-KYC, भूमि सत्यापन (या अन्य जरूरी जानकारी पूरी नहीं थी। अगर आप चाहते हैं कि 22वीं किस्त का पैसा बिना किसी परेशानी के आपके खाते में आए, तो पहले ही अपना नाम और स्टेटस जरूर चेक कर लें।
मोबाइल से पीएम किसान की लाभार्थी लिस्ट कैसे देखें- पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर “Beneficiary List” पर क्लिक करें। अब अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें। सारी जानकारी भरने के बाद “Get Report” पर क्लिक करें। इसके बाद आपके गांव के सभी लाभार्थियों की पूरी लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपको पैसा मिलेगा या नहीं, तो स्टेटस चेक करना बहुत जरूरी है। स्टेप्स इस प्रकार-
पीएम किसान पोर्टल पर जाएं। “Know Your Status” पर क्लिक करें। अपना Registration Number और Captcha Code डालें। Get OTP पर क्लिक करें और मोबाइल पर आया OTP डालें। इसके बाद आपको पूरी जानकारी दिख जाएगी, जैसे- आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। आपकी e-KYC पूरी हुई है या नहीं। Land Seeding का स्टेटस। पिछली किस्त कब आई थी। अगर Land Seeding – YES और e-KYC – YES हरे रंग में दिख रहा है, तो समझिए 22वीं किस्त का पैसा पक्का है। अगर कहीं NO लिखा है, तो तुरंत उसे ठीक करवा लें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम किसान की किस्तें आमतौर पर दिसंबर से मार्च के बीच आती हैं। इस आधार पर माना जा रहा है कि 22वीं किस्त फरवरी या मार्च 2026 तक किसानों के खातों में आ सकती है। हालांकि, अभी सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।














