मिर्ज़ापुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित कुछ जिम में आने वाली लड़कियों के साथ पहले दोस्ती करने और फिर दबाव बनाकर कन्वर्जन का षड्यंत्र चल रहा है। दो पीड़िताओं की शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने के बाद बीती रात जिम संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
चार आरोपियों की गिरफ्तारी, सभी जेल भेजे गए
इस मामले में आज दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कुल गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या चार हो गई है। अभी तक गिरफ्तार चार आरोपी मो शेख, अली आलम, फैजल खा, जहीर और शादाब खान को जेल भेजा का चुका है।
चार जिम सील, पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने चार जिम को सील कर दिया है और जांच शुरू गई है। जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल से करीब 35 से अधिक आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बरामद किए गए हैं।
भाजपा विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र का बयान
भाजपा विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने कहा कि योगी सरकार ऐसे लोगों और उनके सहयोगियों का फन कुचलने का काम कर रही है। अब ‘लव जिहाद’ करने वालों को बिल्कुल नहीं छोड़ा जाएगा।
जिम में दोस्ती के बाद कन्वर्जन का दबाव
जानकारी के अनुसार, मुस्लिम युवकों द्वारा संचालित इन जिम में लड़कियां और महिलाएं फिटनेस के लिए आती थीं। आरोप है कि वहां कार्यरत ट्रेनर और मालिक पहले लड़कियों से दोस्ती करते थे और बाद में कन्वर्जन के लिए दबाव बनाते थे।
शिकायत पर पुलिस हुई सक्रिय
यह खेल कब से चल रहा था, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन दो लड़कियों ने थाना देहात कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और जिम संचालक व ट्रेनर को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बरामद
उनके मोबाइल से कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, करीब 30 से 40 लड़कियों के फोटो मिले हैं।
एसपी सिटी का बयान
एसपी सिटी नितेश कुमार ने बताया कि मामले में सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी।















